
Surya Grahan 2026 Timing in India: कुछ ही घंटों में लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में लगेगा या नहीं, क्या रहेगी टाइमिंग
AajTak
Surya Grahan 2026 date, timing in India: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. भारतीय समयानुसार यह दोपहर 3:26 बजे शुरू होकर शाम 7:57 बजे समाप्त होगा. तो आइए जानते हैं कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा, सूतक काल मान्य होगा या नहीं और किन देशों में इसे देखा जा सकेगा.
Surya Grahan 2026 Timing in India: आज साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों को विशेष माना जाता है. परंपराओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. मान्यता है कि ग्रहण काल में वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
ज्योतिषियों के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है, जिसकी वजह से यह बहुत ही विशेष ग्रहण होगा. तो आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा और कितने बजे दिखेगा. कब और कितने बजे लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2026 Date & Timings)
पंडित राज मिश्रा के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा. इसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे 32 मिनट रहेगी. यह वलयाकार और कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण होगा, जिसको विज्ञान के नजरिए से रिंग ऑफ फायर कहा जा रहा है. हालांकि, रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा भारत के लोग नहीं देख सकेंगे क्योंकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दृश्यमान नहीं हो रहा है.
क्या होता है रिंग ऑफ फायर? (What Is Ring Of Fire?)
जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर होता है, तब सूर्य ग्रहण सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है. जिसकी वजह से चंद्रमा और सूर्य का बीच वाला हिस्सा काला दिखाई देता है. इसके बाद सूर्य के चारों तरफ रोशनी की पतली चमकदार गोलाई बन जाती है. ऐसे में सूर्य एक रिंग की तरह दिखाई देता है. इसी को रिंग ऑफ फायर कहा जाता है.
क्या यह भारत में दिखाई देगा? (Is Surya Grahan 2026 visible in India)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










