
Surya Grahan 2026 Rashifal: सूर्य ग्रहण पर नवपंचम राजयोग! अगले 10 दिनों तक ये 5 राशियां जीएंगी राजा जैसी जिंदगी
AajTak
Surya Grahan 2026 Rashifal: 17 फरवरी 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसी दिन बुध और गुरु मिलकर नवपंचम राजयोग बना रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार यह शुभ योग वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के लिए खास लाभदायक साबित हो सकता है.
Surya Grahan 2026 Rashifal: इस बार सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा, जो कि भारत में दृश्यमान नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक लगेगा. लेकिन, ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण और विशेष माना जा रहा है. दरअसल, इस दिन बुध देवगुरु बृहस्पति मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 5वें या 9वें भाव में आते हैं, तो उसे ज्योतिष में नवपंचम योग कहा जाता है. बुध और गुरु के बीच बनने वाला यह योग खास माना जाता है, क्योंकि बुध बुद्धि, तर्क और व्यापार से जुड़े हैं, जबकि गुरु ज्ञान, भाग्य और धन के कारक माने जाते हैं. ऐसे में दोनों का शुभ संबंध व्यक्ति की सोच, समझ और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है. पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 2 बजकर 59 मिनट से बुध और गुरु के बीच 120 डिग्री का विशेष कोण बनेगा. ज्योतिष में इस स्थिति को शुभ माना जाता है. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास उपलब्धियां लेकर आ सकता है.
वृषभ राशि (Taurus)
यह समय आर्थिक मामलों में स्थिरता ला सकता है. कार्यस्थल पर आपकी समझ और मेहनत की सराहना होगी. व्यापार विस्तार के संकेत मिल रहे हैं. संपत्ति या निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह समय आपके लिए खास रह सकता है. सही फैसले लेने में सफल रहेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. लेखन, मीडिया, शिक्षा या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










