
Surya Grahan 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, बनेगा दुर्लभ संयोग, होगा लाभ
AajTak
Surya Grahan 2026: आज कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण के साथ पंचग्रही योग बनने जा रहा है. सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से बना यह दुर्लभ संयोग मिथुन, तुला और धनु राशि के लिए तरक्की, धनलाभ और नए अवसरों के संकेत दे रहा है.
Surya Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण बहुत ही विशेष माना जा रहा है. ग्रहों के नजरिए से सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. 17 फरवरी 2026 यानी आज कुंभ राशि में ही सूर्य ग्रहण भी लगेगा. खास बात यह है कि आज कुंभ में सिर्फ सूर्य ही नहीं, बल्कि मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे. इस तरह पांच ग्रह एक साथ आकर पंचग्रही योग बनाएंगे. शनि की राशि कुंभ में बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को यह समय आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या पद में बदलाव से फायदा हो सकता है. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. जो लोग फिटनेस, मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उन्हें खास फायदा मिल सकता है. सेहत भी पहले से बेहतर हो सकती है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो परिस्थितियां साथ दे सकती हैं. बड़ी डील या समझौता होने से धन लाभ संभव है. कर्ज से छुटकारा मिलने के संकेत भी बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति बढ़ेगी.
धनु राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










