Surya Grahan 2026: मकर संक्रांति के 1 महीने बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए कष्टकारी रहेगा समय
AajTak
17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में होगा. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस ग्रहण का प्रभाव तीन राशियों के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है. इनके जातकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
Surya Grahan 2026: 15 जनवरी को मकर संक्रांति है. इसके त्योहार के एक महीने बाद 17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि साल का ये पहला सूर्य ग्रहण तीन राशियों के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जा रहा है. इन राशियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव होने वाला है.
सिंह राशि साल का पहला सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए चुनातियां और संघर्ष लेकर आने वाला है. क्रोध, जल्दबाजी, मति भ्रम के कारण आप खुद का बड़ा नुकसान करवा सकते हैं. कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य में गिरावट, विशेषकर थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है. पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रह सकता है. इस दौरान क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें. शब्दों का सोच समझकर प्रयोग करें. किसी वाद-विवाद में न पड़ें.
वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण धन से जुड़े मामलों में सचेत रहने का संकेत दे रहा है. आपके गैर जरूरी खर्चों में वृद्धि हो सकती है. उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना कम दिख रही है. इसलिए रुपयों का लेन-देन बिल्कुल न करें. धन का निवेश न करें. इस घड़ी में कोई शुभ या बड़ा कार्य शुरू न करें. मानसिक तनाव और बेचैनी बनी रहेगी. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. बड़ा नुकसान हो सकता है. चोट-दुर्घटना से सावधान रहें.
कुंभ राशि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह काफी संवेदनशील रहने वाला है. करियर, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में बहुत सावधानी से काम लेना होगा. दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं. गलतफहमियों के कारण रिश्तों में खटास पड़ने की आशंका है. व्यवहार में चिड़चिड़ापन और थकान बढ़ सकती है. मन में असमंजस की स्थिति रहेगी, जिससे निर्णय लेना कठिन लगेगा. पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है, जो किसी बड़े विवाद या नुकसान का कारण बनेगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











