
हादसा या मौत का जाल! चीन के नकली Airbags से अमेरिकी सड़कों पर खूनी खेल, जांच के आदेश
AajTak
Chinese Airbags: मेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने खराब क्वॉलिटी के चीनी एयरबैग्स को सेफ्टी के लिए खतरा बताया है. एजेंसी ने 10 हजार से ज्यादा ऐसे फाल्टी एयरबैग्स की जांच शुरू कर दी है.
ज़रा सोचिए... सड़क पर गाड़ियां दौड़ रही है, लोग गाड़ी में बैठे हैं. लोगों ने सीट बेल्ट लगा रखी है. मन में भरोसा है कि यदि कोई दुर्घटना हुई तो एयरबैग वक्त पर खुल जाएगा. उसी वक्त अचानक टक्कर होती है. एयरबैग खुलता नहीं... फटता है, बिल्कुल किसी बम की तरह. और अगले ही पल मेटल (धातु) के टुकड़े कार में बैठे लोगों के सीने और चेहरे में धंस जाते हैं. जिस एयरबैग रक्षक माना जा रहा था, वो किसी हथियार की तरह की तरह काम करता है और मौत का सामान बन जाता है.
यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि अमेरिका की सड़कों पर हकीकत बन चुका है. सेकंड हैंड कारों में लगे नकली चीनी एयरबैग्स अब सड़कों पर चलते-फिरते मौत के जाल बन गए हैं. हालात इतने डरावने हैं कि अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी को देशभर में चेतावनी जारी करनी पड़ी है.
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में सेकंड हैंड कार खरीदने वालों के लिए एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की गई है. अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) का कहना है कि, घटिया और अवैध तरीके से आयात किए गए चीनी एयरबैग्स के कारण लोगों की जान जा रही है. दिसंबर में ऐसे ही दो और हादसों में ड्राइवरों की मौत के बाद एजेंसी ने कार मालिकों, खरीदारों और रिपेयर शॉप्स को अलर्ट पर रहने को कहा है.
एनएचटीएसए के मुताबिक चीन के जिलिन प्रांत बेस्ड डेटियान्नुओ ऑटोमोबाइल सेफ्टी सिस्टम कंपनी लिमिटेड, जिसे डीटीएन के नाम से जाना जाता है, के बनाए गए रिप्लेसमेंट एयरबैग इनफ्लेटर अब तक 10 हादसों में मौत या गंभीर चोट की वजह बन चुके हैं. एजेंसी को शक है कि ये एयरबैग अवैध रूप से अमेरिका में आयात किए गए थे.
रिपोर्ट के अनुसार अब तक 8 ड्राइवर ऐसे हादसों में मारे गए हैं, जिनमें सामान्य हालात में जान बच सकती थी. दो अन्य ड्राइवरों को गंभीर चोटें आईं. इन सभी वाहनों में पहले किसी दुर्घटना के बाद ओरिजिनल एयरबैग हटाकर लो क्वालिटी के रिप्लेसमेंट एयरबैग लगाए गए थे.
एनएचटीएसए ने बताया कि डीटीएन के एयरबैग इनफ्लेटर टक्कर के वक्त सही तरीके से काम करने के बजाय फट जा रहे हैं. इसके कारण बड़े मेटल के टुकड़े ड्राइवर के सीने, गर्दन, आंखों और चेहरे में जा घुसे. यही वजह है कि ऐसे हादसे में लोगों की दर्दनाक मौत हो रही है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











