
जेईई मेन 2026 का शेड्यूल जारी, दोनों सत्रों का कार्यक्रम जारी, जानें कब होगी परीक्षा
AajTak
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के लिए जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके साथ ही छात्रों के लिए शहर की सूचना पर्ची भी उपलब्ध करा दी गई है.
JEE Main 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सत्र 1 और सत्र 2 दोनों के लिए जेईई मेन 2026 परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है. सत्र 1 की परीक्षाएं जनवरी 2026 में और सत्र 2 की परीक्षाएं अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा तिथि के साथ-साथ, एनटीए ने उम्मीदवारों को शहर की सूचना पर्ची भी जारी करना शुरू कर दिया है.
जईई मेन 2026 – पूरी जानकारी जेईई मेन (Joint Entrance Examination – Main) भारत में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. इसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आयोजित करती है. यह परीक्षा बी.टेक/बी.ई. प्रोग्राम के लिए होती है. अच्छे अंक आने पर छात्र जेईई एडवांस 2026 देने के लिए पात्र बनते हैं.
2. परीक्षा सत्र सत्र 1: 21-30 जनवरी 2026 सत्र 2: 1-10 अप्रैल 2026
दोनों सत्रों में परीक्षा देने वाले छात्र अपने अंकों में सुधार भी कर सकते हैं.
3. कौन दे सकता है परीक्षा 12वीं पास या पास होने वाले छात्र (2024, 2025 या 2026 में) कोई उम्र सीमा नहीं है, लेकिन अधिकतम संख्या में प्रयास तीन वर्ष तक ही मान्य हैं.
4. परीक्षा का पैटर्न परीक्षा का पैटर्न ऑनलाइन (Computer Based Test) होगा. इस परीक्षा में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), गणित (Mathematics) से सवाल पूछे जाएंगे. कुल प्रश्नों की संख्या 90 (प्रत्येक विषय में 30 प्रश्न) होगी. क्वेश्चन मल्टीपल चॉइस होंगे. परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक, गलत उत्तर के लिए -1 अंक मिलेंगे. जेईई मेन में कट ऑफ हर साल बदलता है. सामान्य रूप से, अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए 90+% अंक जरूरी हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











