
Haier 4K Smart TV सीरीज लॉन्च, मिलेगी 65-inch तक की स्क्रीन, 25 हजार से शुरू है कीमत
AajTak
Haier ने अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज H5E को लॉन्च कर दिया है, जो 4K रेज्योलूशन वाली स्क्रीन और दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ आती है. कंपनी ने इस सीरीज में 43-inch से लेकर 65-inch तक की स्क्रीन का ऑप्शन जोड़ा है. ये टीवी 17 जनवरी से शुरू हो रही Flipkart Sale में मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Haier ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Haier H5E सीरीज 4K Ultra HD स्मार्ट गूगल टीवी को लॉन्च किया है. ब्रांड का लेटेस्ट टीवी फ्लिपकार्ट की अपकमिंग रिपब्लिक डे सेल में उपलब्ध होगा. ये टीवी सीरीज दमदार फीचर्स के साथ आती है.
इसमें आपको विभिन्न स्क्रीन साइज का विकल्प भी मिलेगा. Haier के लेटेस्ट टीवी बेजल-लेस स्क्रीन, पावरफुल डॉल्बी ऑडियो साउंड और स्मार्ट फंक्शन के साथ आते हैं. कंपनी ने इस सीरीज को कंपटीटिव प्राइस पॉइंट पर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Haier H5E Series 4K Ultra HD को आप अलग-अलग स्क्रीन साइज ऑप्शन में खरीद सकते हैं. स्मार्ट टीवी 43-inch के शुरुआती स्क्रीन साइज में आता है, जिसकी कीमत 25,990 रुपये है. इसके 50-inch स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपये है.
यह भी पढ़ें: 5 सबसे सस्ते Smart TV की लिस्ट, 7 हजार से कम है शुरुआती कीमत
हायर के लेटेस्ट टीवी का 55-inch स्क्रीन साइज मॉडल 38,990 रुपये का है. वहीं इस सीरीज का टॉप वेरिएंट 65-inch स्क्रीन के साथ आता है, जिसकी कीमत 57,990 रुपये है. ये सीरीज Flipkart पर मिलेगी. आप इसे रिपब्लिक डे सेल से खरीद सकते हैं.
Haier H5E सीरीज में 4K Ultra HD स्क्रीन मिलती है. टीवी 4K और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है. इसका मतलब है कि आपको क्लियर तस्वीर, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और असली जैसे कलर नजर आएंगे. गूगल टीवी पर काम करने वाली इस सीरीज में यूजर्स को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











