
ट्रैवल व्लॉगर ने बता दी सच्चाई, भारत और ब्रिटेन के 5 स्टार होटलों में इतना बड़ा अंतर
AajTak
भारत और ब्रिटेन में 5 स्टार होटलों का एक्सपीरीएंस एक जैसा नहीं होता है. एक ओर जहां विदेशों में लग्जरी का मतलब है कि सादगी और शांति होती है, तो वहीं भारत जैसे देश में अपने अतिथि को खास महसूस कराना बेहद जरूरी होता है. भारत और ब्रिटेन में किस तरह ये एक दूसरे से अलग है व्लॉगर दीपांशु मिश्रा ने अपने इंटाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है.
हर देश की अपनी एक अलग पहचान, इतिहास और लग्जरी होती है. एक ओर 900 पाउंड का होटल रूम तो, वहीं दूसरी ओर 25 हजार में शाही स्वागत. आखिर आपके लिए लग्जरी का मतलब क्या होता है? ऐसी ही एक बहस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. ट्रैवल व्लॉगर दीपांशु मिश्रा की सोशल मीडिया पोस्ट ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है.
अपने इस पोस्ट में व्लॉगर दीपांशु मिश्रा ने भारत और ब्रिटेन को 5 स्टार होटलों की सच्चाई सामने ला दी है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर इसने बहस छेड़ दी है कि मेहमाननवाजी पैसे से होती है या दिल से.
पोस्ट में इन बातों का जिक्र
इस पोस्ट में व्लॉगर ने बताया कि दोनों देशों में मेहमाननवाजी और सेवा का मतलब पूरी तरह से अलग है और दोनों में से कोई तरीका गलत नहीं है. बता दें कि दीपांशु अब तक 9 देशों की यात्रा कर चुके हैं और वे दुनियाभर में घूमना चाहते हैं. उन्होंने 8 प्वाइंट की मदद से भारत और ब्रिटेन के 5 स्टार होटलों के बीच अंतर बताया है.
होटल का प्राइज
व्लॉगर दीपांशु मिश्रा ने अपनी पोस्ट में बताया कि ब्रिटेन में 900 पाउंड ( जो भारतीय रुपये में एक लाख से अधिक होते हैं) खर्च करने के बाद उन्हें केवल एक छोटा सा कुछ सुविधाओं के साथ कमरा मिला. वहीं, अगर भारत में 25 हजार रुपये देकर होटलों में भव्य स्वागत किया जाता है. इसमें माला, तिलक और वेलकम ड्रिंक शामिल होते हैं. उनका कहना है कि भारत में कम कीमत में ज्यादा मेहमाननवाजी मिलती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











