
Surya Grahan 2025 LIVE Updates: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जारी, जानें- क्यों इसे नग्न आंखों से देखना हो सकता है खतरनाक
AajTak
Surya Grahan 2025 Live Updates: 21 सितंबर की रात साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है. सूर्य ग्रहण रात 11 बजे से लेकर देर रात 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है.
Surya Grahan 2025 When Where Watch: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है. भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण रात 11 बजे से लेकर देर रात 03 बजकर 23 बजे तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण का मध्य समय रात्रि 01 बजकर 11 मिनट बताया जा रहा है. यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है. सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है. ऐसे में बच्चे-बुजुर्ग या गर्भवती महिलाओं पर कोई विशेष नियम लागू नहीं हो रहा है.
- नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण देखना हानिकारक वैज्ञानिक मानते हैं कि सूर्य ग्रहण को भूलकर भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए. ग्रहण की किरणें आंखों के रेटिना के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. इसलिए जिन क्षेत्रों में ग्रहण दिखाई पड़ता है, वहां लोगों को फिल्टर ग्लास, दूरबीन या खास तरह के चश्मे से इसे देखना चाहिए. सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने पर कन्स्ट्रेशन में दिक्कत, आंख में खुजली या जलन की समस्याएं हो सकती हैं.
- सूर्य ग्रहण के समय करें ये उपाय सूर्य ग्रहण के दौरान मंत्र जाप और ध्यान करने से ग्रहण के दोष कम होते हैं. ग्रहण के दौरान कुंडली के अशुभ योगों को भी समाप्त किया जा सकता है. ग्रहण काल में आप 'ऊँ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य: श्रीं' मंत्र का जाप कर सकते हैं.
सूर्य ग्रहण कब से कब तक? साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार, आज रात 11 बजे से लेकर देर रात 03 बजकर 23 मिनट मिनट तक रहेगा.
- दुनिया में कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी इलाकों सहित अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा. इस सूर्य ग्रहण का सर्वाधिक असर न्यूजीलैंड में होगा, जहां सूर्य लगभग 80 प्रतिशत तक ढका रहेगा. एशिया, अफ्रीका और अमेरिकी देशों पर इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा.
- कब और कहां देखें सूर्य ग्रहण का लाइव स्ट्रीम? साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इस ग्रहण का प्रभाव भी यहां नहीं होगा. लेकिन आप चाहें तो लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकते हैं. Timeanddate के यूट्यूब चैनल पर आप इसका लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे. ग्रहण रात को 11 बजे शुरू होगा और देर रात 03.23 बजे इसकी समाप्ति होगी.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









