
Surat: शादी में DJ पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद, 26 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या
AajTak
सूरत में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में 26 वर्षीय युवक रवि देसले की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. झगड़ा पहले डांस फ्लोर पर हुआ और फिर बाहर जाकर हिंसक हो गया. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है.
गुजरात के सूरत जिले में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक रवि देसले की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना पलसाना थाना क्षेत्र के जोलवा गांव में मंगलवार देर रात हुई. डांस करते समय विवाद बढ़ने पर तीन से चार युवकों ने रवि पर धारदार हथियार से हमला किया.
रवि को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
चाकू मारकर युवक की हत्या
सूरत ग्रामीण पुलिस के डीवायएसपी एचएल राठौड़ ने बताया कि रवि अपने दोस्त तुषार के भाई की शादी में आया था. डीजे पर नाचने के दौरान झगड़ा हुआ, जो बाद में हिंसक हो गया. शादी समारोह से बाहर निकलकर रामेश्वर मंदिर के सामने चौक पर फिर से कहासुनी हुई, जहां अक्षय, चेतन और एक अन्य व्यक्ति ने रवि पर चाकू से हमला कर दिया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि मृतक रवि का आपराधिक रिकॉर्ड था और वह शराब के अवैध कारोबार में शामिल था. हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











