
Surat: मृतकों की इच्छापूर्ति के लिए श्मसान में लगता है अनोखा मेला, रोग मिटाने के लिए शिवलिंग पर चढ़ते हैं ज़िंदा केकड़े
AajTak
लोगों की आस्था का एक अनोखा नमूना सूरत में दिखाई दिया है. यहां लोग श्मसान में स्थित शिवलिंग पर ज़िंदा केकड़े चढ़ाते हैं. इतना ही नहीं, मरने वालों को मोक्ष मिले इसके लिए मतकों की पसंदीदा वस्तुओं को भी यहां चढ़ाए जाने की मान्यता है.
गुजरात के सूरत में साल में एक बार, श्मसान में ऐसा अनोखा मेला लगता है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे. श्मसान में लगने वाले इस मेले में मृतकों की अंतिम इच्छापूर्ति के लिए, ना सिर्फ़ मृतक की पसंदीदा चीजें चढ़ाई जाती हैं, बल्कि शमसान के मंदिर में प्रसाद के रूप में ज़िंदा केकड़े भी चढ़ाए जाते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










