
Surat: प्रेम जाल में मकान मालिक को फंसाया… प्रेमी के साथ मिलकर चुराए 96 लाख रुपये, बंटी-बबली गिरफ्तार
AajTak
सूरत के एक शख्स को प्रेम जाल में फंसाकर लाखों रुपए चुराने वाले बंटी और बबली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने चोरी किए गए 70 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है. आरोपी महिला दो बच्चों की मां है. उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मकान मालिक के घर से 96 लाख रुपये चुराए थे और वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे.
सूरत शहर के चौक बाजार पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले दिलीप उकानी को किराएदार महिला से प्यार करना भारी पड़ गया था. किराएदार दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिलीप उकानी के घर से करीब 96 लाख रुपए लेकर रफू चक्कर हो गई थी. इस मामले में चौक बाजार पुलिस ने केस दर्ज किया था. मामले की जांच के बाद पुलिस ने लाखों रुपए चुराने वाले बंटी और बबली को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई रकम में से 70 लाख 50 हजार रुपये बरामद भी कर लिए हैं.
सूरत की चौक बाजार थाना पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी 2023 को थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सिद्धिविनायक अपार्टमेंट से 96 लाख 44 हजार रुपयों से भरे दो बैग चोरी होने की शिकायत मिली थी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने जयश्री बेन भगत और उसके प्रेमी शुभम मिशाल को गिरफ्तार किया है.
पहले से जयश्री को थी प्लॉट बिकने की जानकारी
दोनों ने मिलकर दिलीप उकानी के घर से चोरी की थी. उसके घर के नीचे ही ग्राउंड फ्लोर ये लोग किराए से रहते थे. दिलीप फर्स्ट फ्लोर पर अकेला रहता था. मकान के ऊपर-नीचे रहने वाले दिलीप और जयश्री भगत के बीच जान पहचान थी. लिहाजा, जयश्री बेन भगत को पता था कि दिलीप उकानी का लाखों रुपए की कीमत का एक प्लॉट बिकने वाला है.
जयश्री बेन भगत ने दिलीप के साथ नजदीकियां बढ़ा लीं. उसने दिलीप से कहा था कि पति के साथ उसकी नहीं बनती है. वह दिलीप के साथ शादी कर उसके साथ रहने के लिए तैयार है. जयश्री बेन भगत की चिकनी चुपड़ी बातों में दिलीप आ गया था और फिर दोनों साथ-साथ रहने लगे थे. इस बीच कभी-कभी जयश्री भगत का प्रेमी शुभम भी उससे मिलने-जुलने आया करता था. इस बात को लेकर दिलीप ने जयश्री भगत के साथ नाराजगी भी जाहिर की थी.
घर में कैश की जानकारी प्रेमी को देकर बनाया प्लान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










