
Surajkund Mela 2025: आज से शुरू सूरजकुंड मेला, इस बार क्या खास, जानें रूट, टिकट, पार्किंग समेत हर डिटेल
AajTak
सूरजकुंड मेले के लिए टिकट विशेष रूप से डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप के माध्यम से, सभी मेट्रो स्टेशनों पर और मेला स्थल पर टिकट काउंटरों से खरीदे जा सकते हैं.
हरियाणा के फरीदाबाद में आज यानी 07 फरवरी से 38वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला आयोजित हो रहा है. ये 23 फरवरी तक चलेगाा. इस बार इस मेले में 42 देशों के 648 प्रतभागी हिस्सा ले रहे हैं. मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से कहीं अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी. इस बार ओडिशा और मध्य प्रदेश मुख्य विषय वाले राज्य हैं. मेले इन राज्यों की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.
कब से कब तक- 7 से 23 फरवरी तक समय- सुबह 10:30 से रात 8:30 बजे तक कितने का टिकट- 120 रुपये और वीकेंड पर 180 रुपये थीम राज्य-ओडिशा और मध्य प्रदेश कितने देशों की हिस्सेदारी-42 देशों के 648 प्रतभागी शामिल
टिकट
टिकट विशेष रूप से डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप के माध्यम से, सभी मेट्रो स्टेशनों पर और मेला स्थल पर टिकट काउंटरों से खरीदे जा सकते हैं. सोमवार से शुक्रवार को टिकट की कीमत 120 रुपये और वीकेंड पर 180 रुपये होगी. ऑफलाइन टिकट शुक्रवार से 23 फरवरी तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच और मेला स्थल पर उपलब्ध होंगे.
कैसे पहुंचें
बसों से पहुंचने वाले लोगों के लिए आईएसबीटी, शिवाजी स्टेडियम, गुड़गांव, फरीदाबाद और सूरजकुंड से बसें उपलब्ध हैं. सूरजकुंड सड़क द्वारा दिल्ली, गुड़गांव और फ़रीदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जहां तक स्वयं या किराए के वाहन से पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा मेट्रो या रेल के जरिए फिर कैब से भी यहां पहुंचा जा सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










