
Sunita Williams Return: 7 मिनट का ब्लैकआउट, 1600 डिग्री टेंपरेचर... वो मोमेंट जहां सुनीता विलियम्स के ड्रैगन कैप्सूल ने कल्पना चावला जैसे खतरे को पार किया
AajTak
स्पेसएक्स के स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन की बुधवार तड़के फ्लोरिडा के समंदर में सफल लैंडिंग हुई. इसके बाद एक-एक कर चारों अंतरिक्षयात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया. इस तरह अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथियों ने धरती की ताजा हवा में एक बार फिर सांस ली.
सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सकुशल धरती पर लौट आई हैं. बुधवार तड़के स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल सुनीता सहित चारों अंतरिक्षयात्रियों को लेकर फ्लोरिडा के समुद्र में लैंड हुआ. अंतरिक्ष से धरती तक का यह सफर 17 घंटे का था. लेकिन लैंडिंग की इस प्रक्रिया में सांसें थामने वाला 7 मिनट का एक पल भी था.
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से पृथ्वी तक के 17 घंटे तक का सफर काफी चुनौतियों से भरा हुआ था. लेकिन जैसे ही स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया तो उसका तापमान 1600 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया. यह वह समय था जब सात मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट (Communication Blackout) हो गया. हालांकि, यह सामान्य है लेकिन चुनौतीपूर्ण चरण होता है. इस दौरान नासा का स्पेसक्राफ्ट से संपर्क नहीं रहता.
स्पेसएक्स के ड्रैगन के साथ भी ऐसा ही हुआ. हालांकि, सात मिनट बाद ही बुधवार तड़के लगभग 3.20 बजे स्पेसक्राफ्ट से संपर्क फिर से बहाल हुआ. लेकिन सात मिनट का यह ब्लैकआउट का समय किसी भी स्पेसक्राफ्ट के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के लिए बहुत निर्णायक होता है. इस दौरान तापमान सामान्य से बहुत अधिक होने से स्पेसक्राफ्ट के क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है. एक फरवरी 2003 को नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया के साथ इसी दौरान हादसा हुआ था, जब पृथ्वी के वायुमंडल में घुसते ही अंतरिक्षयान क्रैश हो गया था, जिसमें कल्पना चावला दुर्घटना का शिकार हो गई थीं. ऐसे में यह समय किसी भी स्पेसक्राफ्ट के लिए बहुत सावधानी भरा होता है.
यह भी पढ़ें: Sunita Williams Return: जब 9 महीने 14 दिन बाद सुनीता विलियम्स ने पहली बार महसूस की धरती की ग्रैविटी, देखें Video
क्या है कम्युनिकेशन ब्लैकआउट?
जब भी कोई स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष से पृथ्वी के वायुमंडल से प्रवेश करता है तो उसकी रफ्तार लगभग 28000 किमी प्रति घंटे की होती है. इस रफ्तार से जब कैप्सूल गुजरता है तो वायुमंडल से रगड़ खाता है. इसी घर्षण की वजह से कैप्सूल का टेंपरेचर और बढ़ता है, जिससे स्पेसक्राफ्ट क्रैश हो जाता है. इस दौरान स्पेसक्राफ्ट का मिशन कंट्रोल से सिग्नल टूट जाता है. इस बीच यान का किसी तरह से संपर्क नहीं रहता.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







