
Sunil Jakhar हो सकते हैं पंजाब के अगले मुख्यमंत्री, बन सकते हैं 2 डिप्टी सीएम
AajTak
पंजाब कांग्रेस के बीच कई सालों से चला आ रहा घमासान आखिरकार शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के साथ ही खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 78 विधायक पहुंचे, जिसमें से कई कैप्टन अमरिंदर सिंह के खेमे के भी थे. बैठक में पंजाब के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने की जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दी गई है. लेकिन पंजाब के अगले सीएम को लेकर कयासों का बाजार तेज हो चुका है. मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नेताओं के नाम चल रहे हैं. हालांकि, इसमें सबसे आगे पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम चल रहा है. इतना ही नहीं दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं. देखिए ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










