
Sunil Gavaskar on Rohit Sharma: 'सीरीज के बाद रोहित को टेस्ट में नहीं देखता...', कोहली के संन्यास पर भी गावस्कर का बड़ा बयान
AajTak
Sunil Gavaskar on Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम को 184 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. इसी के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.
Sunil Gavaskar on Rohit Sharma and Virat Kohli Retirement: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला मेलबर्न में हुआ. इस चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया 184 रनों से जीता. इस तरह मेजबान टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. बता दें भारतीय टीम को 340 रनों का टारगेट मिला था.
इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रोहित सिडनी मैच के बाद टेस्ट से भी संन्यास ले लेंगे.
इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी रोहित और कोहली के संन्यास पर बड़ा बयान दिया है. गावस्कर ने कहा कि वो इस सीरीज के बाद रोहित को टेस्ट क्रिकेट में नहीं देख रहे हैं.
मुश्किल परिस्थिति में रन नहीं बना रहे कोहली-रोहित
रोहित और कोहली की खराब फॉर्म को लेकर बात करते हुए गावस्कर ने आजतक से कहा, 'दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (टेस्ट सीरीज) भी रन नहीं बनाए. यहां भी रन नहीं बनाए. कोहली की एक सेंचुरी जरूर है, लेकिन उस मैच में जब तक उनकी बल्लेबाजी आई, तब भारतीय परिस्थिति काफी मजबूत थी.'
उन्होंने कहा, 'मगर उसके बाद जब अलग कंडीशन (मुश्किल) थी एडिलेड में, ब्रिस्बेन में, वहां जो रन बनने चाहिए थे वो दोनों बल्लेबाजों से नहीं बने. वो हमारे काफी अनुभवी प्लेयर हैं, उन पर काफी निर्भर होता है और वो उनसे नहीं हुआ है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










