
Summer Unhealthy Foods: डायबिटीज-डायरिया-डिहाइड्रेशन, गर्मी में ये 10 फूड इन बीमारियों का कारण
AajTak
आम और आइस्क्रीम जैसी चीजें तो लोग पलक झपकते ही चट कर जाते हैं. शायद आपको मालूम नहीं कि ये चीजें गर्मियों में हमारे शरीर को कितना नुकसान पहुंचाती हैं.
गर्मियों का मौसम आते ही कुछ चीजों को खाने की तलब बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. आम और आइस्क्रीम जैसी चीजें तो लोग पलक झपकते ही चट कर जाते हैं. शायद आपको मालूम नहीं कि ये चीजें गर्मियों में हमारे शरीर को कितना नुकसान पहुंचाती हैं. आइए आपको 10 ऐसे फूड के बारे में बताते हैं जिनकी ज्यादा सर्विंग गर्मियों में सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. ग्रिल्ड मीट- गर्मियों के दिनों में खुली छत पर बारबेक्यू का इंतजाम करना ज्यादातर लोगों का शौक होता है. जरूरत से ज्यादा ये शौक आपको नुकसान पहुंचा सकता है. ग्रिल्ड मीट बहुत ज्यादा तापमान पर पकाया जाता है. तेज गर्मी में हाई हीट पर बना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और यहां तक कि आपको कैंसर तक का भी खतरा हो सकता है. आइसक्रीम- गर्मियों के मौसम में हर उम्र के लोग बड़े चाव से आइसक्रीम खाते हैं. आइसक्रीम में सबसे ज्यादा शुगर होता है जो मोटापा और डायबिटीज बढ़ाता है. भले ही आपको आइसक्रीम बहुत ज्यादा पसंद क्यों ना हो, इसे कम ही खाएं.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











