Success Story: किसान के बेटे ने क्रैक किया UPSC एग्जाम, बताया- जॉब के साथ कैसे पाई 20वीं रैंक
AajTak
UPSC Success Story: यूपी के बांदा के एक छोटे से गांव में रहने वाले किसान के घर में बेटे की कामयाबी का जश्न है. छोटे बेटे शिवम ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में 20वीं रैंक पाकर परिवार का मान बढ़ाया है. पिता ने बताया कि शिवम बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है और हमेशा फर्स्ट डिवीजन से पास हुआ है.
UPSC IES Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट (UPSC IES Result) जारी कर दिया है. यूपी के बांदा में एक किसान के बेटे का UPSC में चयन होने परिवार के लोगो की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा. होनहार छात्र ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे देश मे 20वीं रैंक हासिल की है.
किसान हैं पिता, बेटे ने यूपीएससी एग्जाम पाई 20वीं रैंक बांदा के एक छोटे से गांव में यह परीक्षा पास करने के बाद गांव में खुशी का माहौल है. अतर्रा तहसील क्षेत्र के महूटा गांव के रहने वाले किसान प्रमोद द्विवेदी के छोटे बेटे ने शिवम ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज (UPSC IES) में 20वीं रैंक हासिल की है. शिवम के बड़े भाई इंजीनियर हैं और मां गृहणी हैं. शिवम के पिता ने आज तक को बताया कि शिवम बचपन से ही पढ़ने में होशियार था, उसने प्राथमिक शिक्षा गांव से की, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट अतर्रा से प्रथम श्रेणी से पास किया.
NIT से पढ़ाई के बाद बिजली विभाग में मिली थी नौकरी उन्होंने बताया कि शिवम ने 12वीं के बाद NIT अगरतला से बीटेक किया है. बीटेक करने के बाद शिवम का 2020 में बिजली विभाग में SDO पद पर चयन हो गया. उसे कानपुर पनकी पॉवर प्लांट में तैनाती भी मिल गई. लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुआ, उसने ड्यूटी के साथ साथ UPSC की तैयारी जारी रखी.
नौकरी के साथ कैसे की यूपीएससी की तैयारी? शिवम ने यूपीएससी की परीक्षा से कुछ महीने पहले छुट्टी लेकर तैयारी शुरू कर दी थी. शिवम ने आजतक को बताया कि वह नियमित 8 घंटे प्लान बनाकर पढ़ाई करता था, M tech के दौरान भी उसने UPSC की तैयारी की. उसने अपनी सफलता का श्रेय भगवान और माता-पिता को दिया है.
यूपीएससी की तैयारी के लिए दिए टिप्स शिवम ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को कहा कि वे रेगुलर पढ़ाई करते रहें, हमेशा अच्छा प्रयास करें, हर मुकाम अपने आप हासिल हो जाएगा. मेहनत से ही सफलता मिलती है. दिन-रात की कड़ी मेहनत और लक्ष्य को पाने के जुनून की बदौलत शिवम ने कामयाबी हासिल की है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










