
Subedaar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
ABP News
Subedaar OTT Release: अनिल कपूर की एक्शन ड्रामा 'सूबेदार' का धांसू ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया गया. वहीं इसकी ओटीटी रिलीज की डेट भी सामने आ गई है.
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ थिएटर में रिलीज़ नहीं होगी और सीधे ओटीटी पर आएगी. इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा में दिग्गज एक्टर लीड रोल में नज़र आएंगे, जो पुराने ज़माने की तरह बुरे लोगों से भिड़ेंगे. हालांकि, इस बार वे उम्रदराज हीरो के रोल में कहानी में नया फ्लेवर एड करेंगे. सूबेदार एक ऐसे आदमी की कहानी है जो उस सड़े हुए सिस्टम के खिलाफ लड़ता है जो आम आदमी की कमज़ोरी का फ़ायदा उठाता है.
‘सूबेदार’ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी? बीते दिन अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘सूबेदार’ का टीज़र रिलीज़ किया गया है, जिसमें ये भी बताया गया है कि फिल्म का प्रीमियर 5 मार्च, 2026 को ओटीटी के प्लेटफ़ॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा. यह फ़िल्म एक प्राइम ओरिजिनल है, जिसे सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है. यह 5 मार्च से पूरे भारत और दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और इलाकों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्राइम वीडियो पर खास तौर पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी.
A post shared by prime video IN (@primevideoin)













