
Stock Market Technical Glitch: PM मोदी ने 4 जून को लेकर की थी ये भविष्यवाणी, 3 जून को ही हो गया सच!
AajTak
नरेंद्र मोदी ने 4 जून को लेकर यह भविष्यवाणी की थी, लेकिन यह 3 जून को ही सच हो गया. विभिन्न ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जैसे Groww, Angel One और Zeroda में टेक्निकल ग्लिच आया, जिस कारण निवेशक अपने शेयरों को बेच नहीं पा रहे थे.
Exit Polls के नतीजों में NDA की शानदार जीत की संभावना के बीच आज शेयर बाजार अपने रिकॉर्ड हाई पर खुला. सेंसेक्स ने 2700 अंक से ज्यादा का उछाल दर्ज किया तो वहीं निफ्टी में 800 अंकों की तेजी आई, जिस कारण Sensex रिकॉर्ड 76,738.89 लेवल और Nifty 23,338.70 स्तर पर ओपन हुआ. शेयर बाजार में गजब की तेजी के बीच CDSL साइट डाउन हो गई.
सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) साइट डाउन होने से निवेशक TPIN वेरीफाई नहीं कर पा रहे थे, जिस कारण ट्रेडिंग करने वालों को समस्या आई. CDSL साइट डाउन होने की वजह से Groww, Angel One और Zeroda जैसे ब्रोकरिंग प्लेटफॉर्म में टेक्निकल समस्या देखी गई. ऐसे में रिटेल इन्वेस्टर्स अपने स्टॉक बेच नहीं पा रहे थे. निवेशकों ने अपनी समस्या को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया.
नरेंद्र मोदी की सच साबित हुई भविष्यवाणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शेयर बाजार (Share Market) को लेकर एक भविष्यवाणी की थी, जो एक दिन पहले ही सच हो गई. उन्होंने कहा था कि देश में जारी लोकसभा चनावों के परिणाम 4 जून 2024 को आएंगे और इन नतीजों के आने के बाद भारतीय शेयर बाजार अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा. नरेंद्र मोदी ने आगे कहा था कि चुनाव नतीजे आने के बाद पूरे हफ्ते जबरदस्त ट्रेडिंग होगी और प्रोग्रामिंग वाले इस मैनेज करते-करते थक जाएंगे.
नरेंद्र मोदी ने 4 जून को लेकर यह भविष्यवाणी की थी, लेकिन यह 3 जून को ही सच हो गया. विभिन्न ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जैसे Groww, Angel One और Zeroda में टेक्निकल ग्लिच आया, जिस कारण निवेशक अपने शेयरों को बेच नहीं पा रहे थे. वहीं कुछ ब्रोकरिंग प्लेटफॉर्म में शेयरों और F&O पॉजिशन भी शो नहीं हो रहा था. हालांकि कुछ समय बाद ये समस्या सुलझा ली गई.
सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुए मीम्स शेयर बाजार के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने और ब्रोकरिंग प्लेटफॉर्म पर टेक्निकल ग्लिच को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स शेयर हुए. एक यूजर ने मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि 'तू इधर टीपिन मांगता रह जाएगा और उधर मेरा कोई गेम बजा देगा'. दूसरे यूजर ने लिखा 'बिग मोमेंट के टाइम जिरोधा और ग्रो जैसे प्लेटफॉर्म क्रैश हो जाते हैं. एक ने लिखा कि फिर से भारतीय ब्रोकर विशाल गैप अप के बाद विफल हो गया, लेकिन एक बार फिर मेरे ब्रोकर (@AngelOne) ने मुझे विफल कर दिया. मैं अपनी स्थिति से बाहर नहीं निकल सकता और मेरा ऐप इसे नहीं दिखा रहा है.
गौरतलब है नतीजे आने से पहले शेयर बाजार और ब्रोकरिंग प्लेटफॉर्म का ये हाल है तो अगर ये नतीजे सच साबित हो गए. तो शेयर बाजार में रैली के साथ ब्रोकरिंग प्लेटफॉर्म का क्या होगा?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







