
Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी पर शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 57500 के करीब
ABP News
Stock Market Opening: प्री-ओपन में ही शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही थी और बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 421.10 अंक यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 57,458 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.
Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है और अच्छे ग्लोबल संकेतों के साथ लार्जकैप शेयरों में उछाल से बाजार को सपोर्ट मिला है. कल लगातार 5 कारोबारी सेशन की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद मिला था और आज भी बाजार तेजी के साथ ही खुला है.
कैसे खुला बाजारआज के कारोबार में शेयर बाजार अच्छी उछाल के साथ खुला है. सेंसेक्स में 400 अंक की बढ़त के साथ 57,458 के स्तर पर कारोबार खुला है. निफ्टी करीब 100 अंक ऊपर 17,200 के ऊपर खुला है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












