
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ABP News
जानकारों का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता है और लंबे समय तक बना रहता है और तेल की कीमतें ऊंची रहती हैं, तो आने वाले महीनों में महंगाई पर और दबाव पड़ सकता है.
Retail Inflation In India: ईरान से जुड़े बढ़ते वैश्विक तनाव और महंगाई के ताजा आंकड़ों के बीच आम लोगों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में खुदरा महंगाई में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में Consumer Price Index (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई बढ़कर 3.21% हो गई, जबकि जनवरी में यह 2.74% थी. ये आंकड़े National Statistical Office (एनएसओ) द्वारा जारी किए गए हैं और इन्हें आधार वर्ष 2024 वाली नई श्रृंखला के आधार पर तैयार किया गया है.
खाद्य महंगाई भी बढ़ी
फरवरी में खाद्य महंगाई भी तेजी से बढ़ी है जबकि एक महीने पहले यानी जनवरी में खाद्य महंगाई 2.13% थी. फरवरी में यह बढ़कर 3.47% हो गई.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












