
Stock Market 13 March: शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 645 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसली
ABP News
शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 13 मार्च की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 13 मार्च की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 590.20 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 75,444.22 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 176.65 अंक या 0.75 फीसदी फिसलकर 23,462.50 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 566 अंक की गिरावट के साथ 75,467 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 185 अंक फिसल गई थी और 23,453 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












