
India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ABP News
सरकार की यह सफाई ऐसे समय आई है जब समाचार एजेंसी Reuters की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत टैरिफ नीति को लेकर अगले कुछ महीनों तक ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपना सकता है.
India US Trade Deal: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय ट्रेड डील को रोक दिया गया है या उसमें देरी की जा रही है. Ministry of Commerce and Industry की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच इस समझौते को लेकर बातचीत जारी है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मीडिया में आई कुछ रिपोर्टों में ट्रेड डील को लेकर जो दावे किए गए हैं, वे सही नहीं हैं.
ट्रेड डील पर सरकार का बयान
सरकार की यह सफाई ऐसे समय आई है जब समाचार एजेंसी Reuters की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत टैरिफ नीति को लेकर अगले कुछ महीनों तक ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपना सकता है और अमेरिका के साथ ट्रेड डील को टाल सकता है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि फरवरी में Supreme Court of the United States द्वारा अमेरिकी टैरिफ को खत्म करने के फैसले के बाद इस समझौते की रफ्तार धीमी पड़ गई. इसके बाद से दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई, क्योंकि वॉशिंगटन का ध्यान फिलहाल ईरान से जुड़े तनाव पर केंद्रित है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












