
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ABP News
23 मार्च 2020 को कोरोना महामारी के दौरान भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी. उस दिन S&P BSE Sensex 3,935 अंक यानी 13.15 प्रतिशत और NSE Nifty 50 1,135 अंक यानी 12.98 प्रतिशत गिर गया था.
Stock Market News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. S&P BSE Sensex 1,470.50 अंक गिरकर 74,563.92 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE Nifty 50 488.05 अंक लुढ़ककर 23,151.10 के स्तर पर आ गया. सबसे ज्यादा दबाव ऑटो और मेटल शेयरों पर देखने को मिला, क्योंकि सप्लाई सीमित होने और इनपुट लागत बढ़ने से कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.
कब-कब आई ऐसी बड़ी गिरावट
ईरान युद्ध का असरमिडिल ईस्ट में तनाव 28 मार्च से बढ़ना शुरू हुआ और तब से भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है. 27 फरवरी को S&P BSE Sensex 81,287 के स्तर पर था, जो अब गिरकर करीब 74,500 के आसपास आ गया है. यानी इस दौरान बाजार में करीब 6,787 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












