
महादेव बेटिंग केस: ED का बड़ा एक्शन, दुबई-दिल्ली में 1700 करोड़ की संपत्तियां जब्त
AajTak
ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेव ऑनलाइन बेटिंग केस में 1700 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं. दुबई से लेकर दिल्ली तक फैले इस नेटवर्क में अवैध कमाई को लग्जरी प्रॉपर्टी में लगाया गया. जांच में अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट के खेल का खुलासा हुआ है.
ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेव ऑनलाइन बेटिंग केस में 1700 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं. दुबई से लेकर दिल्ली तक फैले इस नेटवर्क में अवैध कमाई को लग्जरी प्रॉपर्टी में लगाया गया. जांच में अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट के खेल का खुलासा हुआ है.
महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत 1700 करोड़ रुपए की भारतीय और विदेशी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है.
ED के रायपुर जोनल ऑफिस ने 24 मार्च 2026 को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया. इसके तहत दुबई (UAE) में स्थित 18 और नई दिल्ली में 2 अचल संपत्तियों को अटैच किया गया. इन संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य करीब 1700 करोड़ रुपए बताया गया है.
जब्त की गई संपत्तियां दुबई के बेहद पॉश इलाकों में स्थित हैं. इनमें दुबई हिल्स एस्टेट के लग्जरी विला और अपार्टमेंट, बिजनेस बे, SLS होटल एंड रेजिडेंस के हाई-एंड फ्लैट्स और बुर्ज खलीफा में मौजूद अपार्टमेंट भी शामिल हैं. ये संपत्तियां सौरभ चंद्राकर से जुड़ी हैं.
सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बुक ऐप का मुख्य प्रमोटर था. ये संपत्तियां उसके नियंत्रण वाली कंपनियों और उनके सहयोगियों विकास छपारिया, रोहित गुलाटी, अतुल अरोड़ा, नितिन टिबरेवाल और सुरेंद्र बागड़ी के नाम पर दर्ज हैं. ईडी की जांच में कई और बड़े खुलासे हुए हैं.
इसमें सामने आया है कि ये संपत्तियां अवैध सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे, यानी 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम' से खरीदी गई थीं. महादेव ऑनलाइन बुक और उससे जुड़े अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध बेटिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे थे. इस मामले में कई राज्यों में केस दर्ज थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







