
Stock Market: शेयर बाजार को रिजल्ट नापसंद! अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों में भूचाल... ये 5 शेयर सबसे ज्यादा गिरे
AajTak
सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रही है. कल बाजार में जितनी तेजी आई थी, उतनी ही बड़ी गिरावट का दौर आज जारी है.
शेयर बाजार (Share Market) को मतगणना की शुरुआती रुझान पसंद नहीं आ रहा है. बड़ी गिरावट के साथ बाजार खुला है. सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रही है. कल बाजार में जितनी तेजी आई थी, उतनी ही बड़ी गिरावट का दौर आज जारी है.
सुबह साढ़े 9 बजे निफ्टी में करीब 600 अंकों की दर्ज की गई. जबकि बैंक निफ्टी में 1500 अंकों की बड़ी गिरावट देखी जा रही है सरकारी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है. अगर स्टॉक की बात करें तो एग्जिट पोल के अनुसान रिजल्ट नहीं रहे तो बाजार में थोड़ा करेक्शन की संभावना है.
निफ्टी, बैंक निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है. अडानी पोर्ट्स के शेयर में 9 फीसदी की गिरावट, अडानी पावर में 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी की गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी गिरावट देखी जा रही है.
LIC में 10 फीसदी, HAL में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. रिलायंस में साढ़े 4 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










