
Stock Market: दिल्ली की जीत का असली खेल तो अब परसों दिखेगा... क्या बदल जाएगी बाजार की चाल!
AajTak
आर्थिक तौर पर देखें तो महाराष्ट्र की जीत से बीजेपी को लेकर शेयर बाजार का भरोसा बढ़ा. क्योंकि मुंबई को आर्थिक राजधानी कही जाती है. लेकिन अब दिल्ली भी बीजेपी की झोली में आ गई है, इसका असर सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिलेगा.
एक और राज्य में बीजेपी (BJP) की सरकार बन गई है. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है. ये जीत बीजेपी के लिए बहुत जरूरी थी, राजनीति के साथ-साथ आर्थिक नजरिये से भी. इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी, आर्थिक तौर पर देखें तो महाराष्ट्र की जीत से बीजेपी को लेकर शेयर बाजार का भरोसा बढ़ा. क्योंकि मुंबई को आर्थिक राजधानी कही जाती है. लेकिन अब दिल्ली भी बीजेपी की झोली में आ गई है, इसका असर सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिलेगा.
दरअसल, वैसे तो दिल्ली एक छोटा राज्य है. लेकिन देश की राजधानी है और इकोनॉमी से जुड़े बड़े फैसले यहीं से होते हैं. करीब ढाई दशक के बाद बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिली है. अब आइए जानते हैं कि बीजेपी की इस जीत से शेयर बाजार की चाल कैसे बदल सकती है?
बाजार ऑल टाइम हाई से काफी नीचे
फिलहाल भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में दबाव देखने को मिल रहा है, अगर बीजेपी एक बार फिर दिल्ली की सत्ता से दूर रहती तो इसका बहुत ज्यादा निगेटिव असर बाजार पर देखने को नहीं मिलता, क्योंकि बाजार ऑल टाइम हाई से काफी फिसल चुका है. सितंबर-2024 में निफ्टी ने 26277 अंक का ऑल टाइम हाई लगाया था. जहां से इंडेक्स करीब 10 फीसदी यानी 2700 अंक नीचे है.
वहीं सेंसेक्स का 52 वीक हाई 85,978.25 अंक था, जहां से सेंसेक्स गिरकर 77,860 अंक पर पहुंच गया है, यानी 8000 अंक नीचे है. ऐसे में जानकारों का कहना है कि बाजार अपने निचले स्तर के आसपास है, लेकिन अब दिल्ली में बीजेपी की दमदार जीत शेयर बाजार के लिए एक ट्रिगर हो सकता है, जानकारों की मानें तो बाजार इस जीत को पॉजीटिव ले सकता है, जिससे सोमवार तेजी दिख सकती है.
अगर आप देखें तो शेयर बाजार पिछले कुछ दिनों से ऊपर उठने की लगातार कोशिश कर रहा है, परंतु फिर कुछ ऐसा कारण आ जाता है जिससे ऊपर टिक नहीं पाता. खासकर बाजार में तेजी आते ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली हावी हो जाता है. लेकिन दो दिन में बाजार के लिए लगातार दो अच्छी खबरें आई हैं. दिल्ली विधानसभा में बीजेपी की शानदार जीत दूसरी बड़ी खबर है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










