Shani dev 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या से राहत का साल 2026! घर ले आएं शनिदेव की ये प्रिय चीजें
AajTak
Shani dev 2026: साल 2026 में साढ़ेसाती और ढैय्या से जूझ रहे लोगों के लिए ये पांच सरल चीजें शनि देव की कृपा पाने, नकारात्मक प्रभाव को कम करने और जीवन में स्थिरता लाने में बेहद कारगर मानी जा रही हैं. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनको घर लाना बहुत ही शुभ माना जा रहा है.
Shanidev 2026: शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं, जो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं. शनि करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, लेकिन साल 2026 में इनका कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा. इसके बावजूद कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर जारी रहेगा. इस दौरान मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव या काम में रुकावटें आ सकती हैं. ज्योतिष विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे समय में घर में कुछ खास वस्तुएं रखने से शनि की कड़ा प्रभाव कुछ हद तक कम होता है और स्थिरता आती है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में.
लोहे की अंगूठी
जिन लोगों पर 2026 में साढ़ेसाती या ढैय्या का असर रहेगा, उन्हें शनिवार के दिन सरसों के तेल से अभिमंत्रित की हुई लोहे की अंगूठी धारण करने की सलाह दी जाती है. शनि देव का संबंध लोहे से माना जाता है, इसलिए यह अंगूठी बाधाएं कम करने और धैर्य व मानसिक मजबूती बढ़ाने में सहायक मानी जाती है.
काले तिल
काले तिल शनि देव को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं. सुबह नहाने के पानी में थोड़ा सा काला तिल मिलाना या हर शनिवार को इनका दान करना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि यह उपाय शनि के नकारात्मक प्रभाव को शांत करता है.
काला कपड़ा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











