
Stock Market: एग्जिट पोल में NDA की परचम, US से भी गुड न्यूज... शेयर बाजार से 4 लाख करोड़ की कमाई
AajTak
Stock Market Updates: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली, जिससे बाजार का भरोसा बढ़ा है. यही वजह है कि निवेशकों की संपत्ति में करीब 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार तीसरे दिन बुधवार को तेजी जारी रही. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में बढ़िया उछाल देखने को मिला था. जिससे बाजार के सेंटीमेंट में थोड़ा सुधार हुआ. फिर मंगलवार की शाम बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े कई एग्जिट पोल आए. लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी का अनुमान लगाया गया है.
दरअसल, बुधवार को शेयर बाजार की ओपनिंग ही शानदार रही, इसका पहला कारण बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में एनडीए का पलड़ा भारी, और दूसरा अमेरिका बाजार में सुधार के संकेत. बुधवार को सेंसेक्स 84,238.86 अंक पर खुला और कारोबार के अंत में 595 अंक चढ़कर 84,466.51 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 181 अंक की तेजी के साथ 25,875.80 पर बंद हुआ. बाजार में जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.
इन स्टॉक्स में जोरदार तेजी
मार्केट में यह तेजी मुख्य रूप से आईटी, ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयरों में जबरदस्त खरीदारी की वजह से आई. बड़े स्टॉक्स जैसे एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप की कंपनियों में अच्छी-खासी बढ़त दर्ज की गई.
बाजार के जानकारों का कहना है कि निवेशकों का भरोसा अब फिर लौटता दिख रहा है. पिछले हफ्ते चुनावी अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से जो डर था, वो अब कम हो रहा है. ग्लोबल मार्केट से भी पॉजिटिव संकेत मिले हैं. अमेरिका और एशियाई बाजारों में भी तेजी दिखी, जिसका पॉजीटिव असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है. अमेरिका से जल्द ट्रेड डील को लेकर भी संकेत मिल रहे हैं.
बिहार चुनाव अहम फैक्टर

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











