
STF का ऑपरेशन, झांसी में ढेर, विदेशी हथियार बरामद...असद के एनकाउंटर की एक-एक डिटेल
AajTak
प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अतीक अहमद , उसका भाई अशरफ और बेटे असद समेत 9 लोग आरोपी थे. पुलिस को इस मामले में 5 शूटरों की तलाश थी. यूपी एसटीएफ ने असद, गुलाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया.
उमेशपाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली. एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. उसके साथ हत्याकांड में शामिल शूटर गुलाम भी मारा गया. आईए जानते हैं एनकाउंटर की एक एक डिटेल...
पुलिस के मुताबिक, असद और गुलाम को पकड़ने की कोशिश की गई. लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. पुलिस को असद के पास से विदेशी हथियार भी मिले हैं.
24 फरवरी से फरार था असद प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी. इस दौरान बम भी फेंके गए थे. इस हमले में उमेश पाल और उनके दो गनर्स की मौत हो गई थी. राजूपाल की हत्या 2005 में की गई थी. इसका आरोप अतीक और उसके भाई अशरफ पर लगा था.
उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है.पुलिस इस मामले में अतीक के बेटे असद समेत 5 शूटरों की तलाश में जुटी थी. असद ने पूरे हत्याकांड की कमान संभाल रखी थी. उमेश के हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में असद हथियार लिए हुए नजर आया था. इसके बाद से पुलिस के रडार पर था.
अब तक चार शूटर एनकाउंटर में ढेर पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बेटा असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश थी. इन पर 5-5 लाख का इनाम घोषित किया गया था. अब पुलिस ने असद और गुलाम का एनकाउंटर कर दिया. तीन शूटर अरमान, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश जारी है. इससे पहले पुलिस ने दो शूटरों अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान को एनकाउंटर में मार गिराया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










