
Steve Smith: स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास... सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा को पछाड़ा, टेस्ट में 10 हजारी भी बने
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में बुधवार (29 जनवरी) से खेला जा रहा है. इस सीरीज में कंगारू टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभाल रहे हैं. स्मिथ ने गॉल टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद ओपनर उस्मान ख्वाजा और स्मिथ ने शतक जड़ दिए. इसके साथ ही कंगारू कप्तान ने एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया है.
Steve Smith and Sunil Gavaskar: ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में बुधवार (29 जनवरी) से खेला जा रहा है. इस सीरीज में कंगारू टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभाल रहे हैं. उन्होंने पहले ही दिन धूम मचा दी है.
स्मिथ ने गॉल टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद ओपनर उस्मान ख्वाजा और स्मिथ ने शतक जड़ दिए. इसके साथ ही कंगारू कप्तान ने एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया है. साथ ही लीजेंड सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने और यूनिस खान को पछाड़ दिया है.
स्मिथ ने गावस्कर और लारा को पीछे छोड़ा
दरअसल, स्मिथ का यह टेस्ट करियर का 35वां शतक रहा है. इस मामले में उन्होंने गावस्कर, लारा, जयवर्धने और यूनिस को पीछे छोड़ दिया. इन सभी दिग्गजों के नाम बराबर 34 शतक हैं. स्मिथ अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 7वें और दूसरे ऑस्ट्रेलियन प्लेयर बन गए हैं.
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 51 शतक जमाए हैं. इस शतक के साथ ही स्मिथ अब टेस्ट क्रिकेट में 10 हजारी भी बन गए हैं. दरअसल, उन्होंने टेस्ट करियर में अपने 10 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं.
शतक लगाकर नाबाद हैं स्मिथ-ख्वाजा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











