
State Elections 2023: चितौड़गढ़, ग्वालियर, जगदलपुर में मोदी... 24 घंटे में तीन चुनावी राज्य, तीन गढ़ साधने के पीछे ये है गणित
AajTak
चुनावी राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान अभी हुआ नहीं है और बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचार के मैदान में उतार दिया है. पीएम मोदी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हैं. उनका मध्य प्रदेश के ग्वालियर और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी कार्यक्रम है. पीएम मोदी की चित्तौड़गढ़, ग्वालियर और जगदलपुर की रैलियों के पीछे का सियासी गणित क्या है?
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक्टिव मोड में है. अभी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान भी नहीं हुआ है और बीजेपी ने प्रचार अभियान को धार देने की कवायद तेज कर दी है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने जा रहे इन चुनावों को बीजेपी किस कदर गंभीरता से ले रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने अभी से ही अपने सबसे बड़े चेहरे को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है.
ये भी पढ़ें- 'बस्तर को धोखा दे रहा केंद्र...', सीएम बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्यों के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं. पीएम मोदी आठ दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. पीएम मोदी 2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हैं. वहीं, 3 अक्टूबर को पीएम छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में होंगे. प्रधानमंत्री मोदी अभी 25 सितंबर को ही जयपुर और भोपाल मे थे. पीएम ने जयपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया था. इसके बाद वे भोपाल पहुंचे थे जहां जन आशीर्वाद यात्रा संपन्न होने पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया था.
ये भी पढ़ें- राजस्थान-छत्तीसगढ़ पर बीजेपी का मेगा मंथन, देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
पीएम मोदी की अभी 1 अक्टूबर को ही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रैली हुई थी. इस बार राज्यों की राजधानी नहीं, पीएम के कार्यक्रम के लिए सुदूर इलाकों को चुना गया है. कहा जाता है कि बीजेपी की हर चाल के पीछे अपना सियासी गणित होता है. ऐसे में चर्चा इसे लेकर भी हो रही है कि पीएम मोदी की मध्य प्रदेश में ग्वालियर, राजस्थान में चित्तौड़गढ़ और छत्तीसगढ़ में जगदलपुर रैली के पीछे बीजेपी का गणित क्या है.
ग्वालियर-चंबल में आसान नहीं बीजेपी की राह

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










