
Startups के लिए फंड जुटाना होगा आसान, सरकार देगी 10 करोड़ तक के लोन की गारंटी, पढ़ें पूरी डिटेल
AajTak
देश में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक नई स्कीम लॉन्च की है. इसके तहत स्टार्टअप कंपनियों को अधिकतक 10 करोड़ रुपये का लोन बिना किसी गारंटी के मिल जाएगा, क्योंकि लोन की गारंटी सरकार खुद देगी. जानें कैसे Credit Guarantee Scheme for Startups (CGSS) स्कीम स्टार्टअप का काम आसान बनाएगी.
भारत में इस समय दुनिया के उन टॉप देशों में शामिल है, जहां स्टार्टअप कल्चर बढ़ रहा है. 2022 में यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या भी 100 को पार कर चुकी है. ऐसे में सरकार ने एक अनोखी स्कीम शुरू की है, जिससे स्टार्टअप को फंड जुटाने में आसानी होगी. सरकार की क्रेडिट गारंटी स्कीम फॉर स्टार्टअप (CGSS) स्टार्टअप कंपनियों को 10 करोड़ रुपये तक का गारंटी मुक्त लोन मिल सकेगा.
कहां से और किसे मिलेगा लोन?
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) ने सीजीएसएस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत कमर्शियल बैंक, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) या वैकल्पिक निवेश फंड (AIF) से लोन पर सरकार गारंटी देगी. ये गारंटी प्रत्येक स्टार्टअप को अधिकतम 10 करोड़ रुपये के लोन पर दी जाएगी. लोन उन्हीं स्टार्टअप कंपनियों या इंडिविजुअल्स को मिलेगा जो DPIIT के गजट नोटिफिकेशन या समय-समय पर इसमें होने वाले बदलाव के मुताबिक स्टार्टअप की परिभाषा के दायरे में आएंगे. सरकार गारंटी दो तरह के लोन पर देगी.
लेनदेन की 80% राशि पर लोन गारंटी कवर
स्टार्टअप कंपनियों को 10 करोड़ रुपये तक के लोन पर सरकारी गारंटी दो तरह से मिलेगी. पहली ट्रांजेक्शन बेस्ड कवर गारंटी होगी. इसमें बैंक या एनबीएफसी स्टार्टअप को लोन गारंटी देंगे. इसमें सिंगल योग्य कर्जदार के आधार पर लोन गारंटी दी जाएगी. ऐसे में जिन स्टार्टअप का ओरिजिनल लोन 3 करोड़ रुपये तक होगा उन्हें 80% राशि पर ट्रांजेक्शन बेस्ड कवर मिलेगा. जबकि 3 से 5 करोड़ रुपये तक की लोन राशि वालों को 75% पर गारंटी कवर मिलेगा. वहीं 10 करोड़ रुपये तक के लोन वाले स्टार्टअप को 65% की राशि पर लोन गारंटी मिलेगी.
आसान भाषा में समझें तो अलग-अलग लोन अमाउंट वाली स्टार्टअप कंपनियों को उनके ट्रांजेक्शन पर एक लिमिट तक ही लोन गारंटी कवर सरकार देगी.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










