
SS Rajamouli लिख रहे हैं Salman Khan के लिए फिल्म? जानें डिटेल्स
AajTak
एक सूत्र ने आजतक को बताया है कि सलमान खान और एसएस राजमौली के बीच सही में स्पेशल कनेक्शन है. रविवार को सलमान खान ने ऐलान किया है कि वह अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म को एसएस राजमौली के पिता के. वी. विजयेंद्र प्रसाद लिखेंगे.
सलमान खान ने रविवार को फिल्म RRR के प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की थी. मुंबई में हुए इस इवेंट में सलमान खान को देखकर कई फैंस कनेक्ट हो गए थे. सलमान खान ना तो फिल्म RRR में काम कर रहे हैं और ना ही उन्होंने इसे प्रोड्यूस किया है. ऐसे में सलमान खान से RRR का क्या कनेक्शन है यही चीज हर किसी के जहन में थी. हालांकि अब में खुद सलमान ने अपने कनेक्शन से पर्दा उठा दिया.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












