
Sri Lanka vs England T20 WC Live Score: इंग्लैंड को मिली तीसरी सफलता, खाता भी नहीं खोल पाए पवन रथनायके
AajTak
Sri Lanka vs England T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 स्टेज का दूसरा मुकाबला आज (22 फरवरी) इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट दिया है.
श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों ही टीम्स ग्रुप स्टेज के दौरान अपने-अपने ग्रुप्स में दूसरे स्थान पर रही थीं. श्रीलंका-इंग्लैंड मैच से जुड़ी अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
ऐसी रही इंग्लैंड की इनिंग्स मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 146 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 40 गेंदों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा 62 रनों का योगदान दिया, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं विल जैक्स ने 4 चौके की मदद से 14 बॉल पर 21 रनों की पारी खेली. बाकी के इंग्लिश बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.
जोस बटलर (7 रन), जैकब बेथेल (3 रन) और टॉम बैंटन (6 रन) ने खासा निराश किया. श्रीलंका की ओर से स्पिनर डुनिथ वेलालगे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. महीश तीक्ष्णा और दिलशान मदुशंका को दो-दो सफलताएं हासिल हुई. जबकि दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट झटका.
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लिश टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की. जबकि श्रीलंका को 4 मुकाबलों में जीत नसीब हुई. टी20 विश्व कप में भी इंग्लैंड ने श्रीलंका पर 5-1 से बढ़त बनाया हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की इंग्लैंड पर पहली एवं इकलौती जीत 2012 में इसी मैदान पर आई थी.
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्ष्णा और दिलशान मदुशंका.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












