
Sri Lanka Crisis: कैसे तबाही की हद तक पहुंच गया श्रीलंका, हालात या सरकार कौन जिम्मेदार?
AajTak
श्रीलंका इस समय अपने सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है. हजारों लोग सड़कों पर हैं. तीन दिन से हजारों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास पर डेरा जमाए हुए हैं. लेकिन श्रीलंका की ये हालत कैसे हुई और अब आगे क्या-क्या होगा? समझें...
Sri Lanka Economic Crisis: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में जैसे पूरा सिस्टम कौलैप्स कर गया हो, जनता बगावत कर चुकी है, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के घरों पर हजारों की भीड़ कब्जा जमा चुकी है, बड़े से बड़ा नेता सीन से गायब है और कहें तो देश में अराजकता का ये हाल है कि आगे क्या होगा न जनता को पता है और न नेता को और न अधिकारियों को. श्रीलंका का आर्थिक संकट अब राजनीतिक संकट में भी बदलता जा रहा है. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं. प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है. ऐसे में अब वहां सर्वदलीय सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सोमवार को स्पीकर महिंदा यापा आबेवर्देना ने संसदीय मामलों की समिति की मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में देश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा होगी. इस मीटिंग में नए राष्ट्रपति की नियुक्ति और नई सरकार के गठन पर चर्चा होगी.
श्रीलंका में महीनों से आर्थिक संकट से जूझ रही जनता शनिवार को उग्र हो गई. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास पर कब्जा कर लिया था. उसी दिन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को भी आग के हवाले कर दिया गया था. तीन दिन से हजारों लोग कोलंबो में राष्ट्रपति आवास पर डटे हुए हैं. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे किसी सीक्रेट लोकेशन पर चले गए हैं. वहीं से उन्होंने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को बताया है कि वो 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.
राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद आगे क्या?
- श्रीलंका के संविधान के मुताबिक, अगर राष्ट्रपति अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं, तो प्रधानमंत्री अपने आप कार्यकारी राष्ट्रपति बन जाते हैं. प्रधानमंत्री तब तक कार्यकारी राष्ट्रपति बने रहते हैं, जब तक नया राष्ट्रपति नहीं चुन लिया जाता.
- लेकिन, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी अपना इस्तीफा देने की बात कही है. ऐसे में संविधान कहता है कि अगर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों इस्तीफा दे देते हैं तो 30 दिन तक स्पीकर कार्यकारी राष्ट्रपति बन जाते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








