
SRH vs DC IPL 2023: आखिरी पांच ओवर्स की कहानी... जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने पलट दी हारी हुई बाजी
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात रनों से जीत हासिल की. आखिरी पांच ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 56 रनों की जरूरत थी उसके पांच विकेट बाकी थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके होम फैन्स को मायूस कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में दूसरी जीत रही.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात रनों से जीत हासिल की. 24 अप्रैल (सोमवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में SRH को जीत के लिए 145 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी. दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में यह दूसरी जीत रही और वह अंकतालिका में अब भी आखिरी पायदान पर है.
यह लो-स्कोरिंग मुकाबला काफी कांटेदार रहा. आखिरी पांच ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 56 रनों की जरूरत थी और उसके पांच विकेट बाकी थे. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत थोड़ी मुश्किल लग रही थी, लेकिन उसके गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
If @davidwarner31's reaction can sum it up... 😀 👌@DelhiCapitals register their 2⃣nd win on the bounce as they beat Sunrisers Hyderabad by 7 runs. 👏 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/ia1GLIX1Py #TATAIPL | #SRHvDC pic.twitter.com/OgRDw2XXWM
सनराइजर्स की पारी का 16वां ओवर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने फेंका, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर और हेनरिक क्लासेन सिर्फ 5 रन बना पाए. अब SRH को जीत के लिए चार ओवरों में 51 रनों की दरकार थी. फिर 17वें (एनरिक नॉर्किया) ओवर में 13 रन बने, जिसके चलते सनराइजर्स के लिए जीत का समीकरण था- 18 गेंदों में 38 रन. मुकेश कुमार ने पारी का 18वां ओवर डाला, जिसमें तीन चौके समेत कुल 15 रन आए.
इम्पैक्ट प्लेयर मुकेश ने किया कमाल
आखिरी 12 गेंदों पर सनराइजर्स को 23 रनों की जरूरत थी और क्लासेन-सुंदर की निगाहें पूरी तरह जम चुकी थीं. पारी का 19वां ओवर एनरिक नॉर्किया ने फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ 10 रन दिए और हेनरिक क्लासेन का बड़ा विकेट भी हासिल किया. आखिरी ओवर में SRH को जीत के लिए 12 रन बनाने थे. इम्पैक्ट प्लेयर मुकेश कुमार ने पहली गेंद पर सिर्फ दो रन दिया, फिर अगली गेंद पर सुंदर कोई रन नहीं बना पाए, जबकि तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन बना. अब आखिरी दो गेंदों पर 9 रन बनाने थे. पांचवीं गेंद पर सुंदर सिर्फ एक रन ले पाए, वहीं अंतिम गेंद पर जानसेन ने कोई रन बनाया और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला जीतने में सफल रही.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










