
Spy Camera से प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करके ऐंठते पैसे, होटल का मैनेजर अरेस्ट
AajTak
गुजरात के दीव में केशव होटल से गुप्त कैमरों के जरिए ग्राहकों की निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर होटल मैनेजर और संचालक को गिरफ्तार किया है. यह रैकेट पिछले छह महीनों से सक्रिय था, जिसमें हाल ही में हनीट्रैप के जरिए वसूली की जा रही थी. मामले की जांच जारी है.
गुजरात से सटे पर्यटन स्थल दीव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक होटल में गुप्त कैमरों के जरिए ग्राहकों की प्राइवेट वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. दीव पुलिस ने मशहूर पर्यटन स्थल स्थित केशव होटल पर छापेमारी कर इस मामले का खुलासा किया. पुलिस ने होटल के मैनेजर और संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केशव होटल में अवैध गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा. जांच के दौरान होटल के कमरों में छुपे हुए कैमरे पाए गए, जिनका इस्तेमाल ग्राहकों के निजी पलों को रिकॉर्ड करने के लिए किया जा रहा था. पुलिस ने पाया कि इन वीडियो का इस्तेमाल कर पीड़ितों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने की साजिश रची जाती थी.
ये भी पढ़ें- मकान मालिक के बेटे ने UPSC एस्पिरेंट लड़की के कमरे-बाथरूम में लगाए स्पाई कैमरे, आरोपी गिरफ्तार
हनीट्रैप का मामला भी आया सामने
जांच में यह भी पता चला कि होटल में यह रैकेट पिछले छह महीनों से सक्रिय था. हालांकि, हनीट्रैप के मामले बीते एक महीने से शुरू किए गए थे. इसमें ग्राहकों की निजी वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने या वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे जाते थे.
मामले में SP ने कही ये बात

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









