SPO की हत्या को लेकर J&K पुलिस ने कहा- बेगुनाहों को निशाना बना रहे आतंकी, ऐसा करने वाले बचेंगे नहीं
ABP News
जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि आतंकी मासूम लोगों को निशाना बना कर डर का माहौल बनाना चाहते हैं. आतंकियों को अमन चैन पसंद नहीं है.
जम्मू: कश्मीर के अवंतीपुरा में एसपीओ फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और बेचटी की हत्या के मामले में आज जम्मू कश्मीर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि आतंकी मासूम लोगों को निशाना बना कर डर का माहौल बनाना चाहते हैं. आतंकियों को अमन चैन पसंद नहीं है. इसके साथ ही आईजी विजय कुमार ने कहा कि नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी बचेंगे नहीं. जम्मू कश्मीर के आईजी ने बताया, "पुलिस की नौकरी करना कोई अपराध नहीं है और जिसे मारा है वो किसी एंटी टेरर ऑपरेशन में शामिल नहीं था. वो सिर्फ एक पीएसओ था. लोग गरीबी के कारण भी पुलिस ज्वाइन करते हैं. यह आतंकियों का असली चेहरा है. पिछले कुछ दिन में आतंकियों ने मासून लोगों को निशाना बनाया है. यह कश्मीर में डर का माहौल बनाना चाहते हैं. आने वााले दिनों में यहां पर्यटक आएंगे और अमन चैन होगा, आतंकी इसे देखना नहीं चाहते हैं. कुछ सकारात्मक चर्चा भी हो रही है उसे भी डिस्टर्ब करना चाहते हैं."More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












