
SpiceJet की लापरवाही, नहीं आई बस तो दिल्ली एयरपोर्ट पर पैदल ही चले पैसेंजर
AajTak
शनिवार देर रात स्पाइसजेट की हैदराबाद-दिल्ली फ्लाइट से बड़ी संख्या में उतरे पैसेंजरों को दिल्ली एयरपोर्ट के टरमैक पर पैदल चलना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक एयरलाइन उन्हें टर्मिनल तक ले जाने के लिए करीब 45 मिनट तक बस मुहैया नहीं करा सकी. बताया जा रहा है कि मामले की जांच DGCA कर रहा है.
भारत में एयरलाइंस (Airlines) में तकनीकी खामियां लगातार सामने आ रही हैं. जिसके चलते विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने कई एयरलाइंस पर सख्ती भी दिखाई है. इस बीच स्पाइसजेट (Spicejet) की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक शनिवार रात स्पाइसजेट की हैदराबाद-दिल्ली फ्लाइट (Hyderabad-Delhi Flight) से बड़ी संख्या में उतरे पैसेंजरों को दिल्ली एयरपोर्ट के टरमैक (Tarmac) पर पैदल चलना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक एयरलाइन उन्हें टर्मिनल (Airport Terminal) तक ले जाने के लिए करीब 45 मिनट तक बस मुहैया नहीं करा सकी.
सूत्रों ने रविवार को एजेंसी को बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए घटना की जांच कर रहा है. हालांकि, स्पाइसजेट ने कहा कि कोचों के आने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन जैसे ही बसें आईं, सभी यात्रियों को उसमें बैठाकर टर्मिनल बिल्डिंग तक ले जाया गया.
एयरलाइन ने कहा, "हमारे स्टाफ के बार-बार अनुरोध के बावजूद कुछ यात्रियों ने टर्मिनल की ओर पैदल चलना शुरू कर दिया. बसों के आने तक वे मुश्किल से कुछ ही मीटर चले होंगे. जिसके बाद सभी को बस में बैठाकर टर्मिनल तक ले जाया गया."
बता दें कि टरमैक एयरपोर्ट पर रनवे से साइड वाला क्षेत्र होता है, जिस पर यात्रियों को लाने के लिए बसों को ही चलने की अनुमति है. इस पर यात्रियों के पैदल चलने की अनुमति नहीं है क्योंकि यह सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है. केवल वाहनों के लिए ही टरमैक पर एक सीमांकित मार्ग है. इसलिए, एयरलाइंस यात्रियों को टर्मिनल से विमान तक ले जाने और वापस टर्मिनल तक लाने के लिए बसों का उपयोग करती हैं.
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आदेशों के अनुसार, स्पाइसजेट वर्तमान में अपनी 50 प्रतिशत से अधिक उड़ानों का संचालन नहीं कर रही है.
दरअसल, डीजीसीए ने जुलाई में एयरलाइन की उड़ानों पर आठ सप्ताह की अवधि के लिए रोक लगा दी थी. कारण, 19 जून से 5 जुलाई के बीच स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की कम से कम आठ घटनाएं सामने आई थीं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







