
Sourav Ganguly Birthday: 'धोनी को वाघा बॉर्डर से...', जब सौरव गांगुली के जवाब से हैरान रह गए PAK राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ
AajTak
एमएस धोनी ने सौरव गांगुली की कप्तानी में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक थे.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज (8 जुलाई) अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने नई ऊंचाइयों को छुआ था. वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर्स के करियर को संवारने में गांगुली का अहम रोल रहा.
गांगुली की कप्तानी में धोनी ने किया डेब्यू
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भी दादा की कप्तानी में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. एक मौके पर धोनी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के सवाल का दादा ने काफी शानदार जवाब दिया था. गांगुली ने कहा था कि धोनी को उन्होंने वाघा बॉर्डर के पास से टीम में शामिल किया था.
गांगुली ने कुछ साल पहले टॉलीगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, 'मुझे अब भी याद है कि परवेज मुशर्रफ ने मुझसे पूछा था कि आप धोनी को कहां से लेकर आए? मैंने उनसे कहा कि वह वाघा सीमा के पास टहल रहे थे और हमने उसे अपनी टीम में शामिल कर लिया.'
धोनी की हेयर स्टाइल के फैन थे मुशर्रफ
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक थे. मुशर्रफ ने 2005-06 में भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे के दौरान धोनी की प्रशंसा की था. मुशर्रफ धोनी की हेयर स्टाइल के भी प्रशंसक थे और उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को बाल नहीं कटवाने की सलाह दी थी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












