
Solar AC: गर्मियों में जमकर चलाएं एसी, नहीं आएगा एक रुपया बिजली बिल, अपनाएं ये नया तरीका
AajTak
गर्मी से राहत के लिए एसी के अधिक इस्तेमाल ने लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. उन्हें अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है. लेकिन एक काम करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं और फिर आपको एसी चलाने के लिए बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा.
गर्मी ने इस बार सभी की हालत खराब कर दी है. गर्मी से राहत के लिए लोगों जमकर ने पंखे, एसी और कूलर का इस्तेमाल किया और बिजली की खपत (Electricity Consumption) भी बढ़ गई. अधिक बिजली खपत की वजह से देश के कई इलाकों में लंबे-लंबे पावर कट (Power Cut) भी हुए, जिसकी वजह से 45 डिग्री के टेंपरेचर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. साथ ही ज्यादा बिजली के इस्तेमाल ने लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया और उन्हें अधिक बिजली बिल (Electricity Bill) का भुगतान करना पड़ा. लेकिन एक काम करके आप इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने घर में सोलर एसी (Solar AC) लगाना होगा.
सोलर एसी लगवाएं
सोलर एसी लगाकर आप महंगे बिजली से छुटकारा पा सकते हैं. हालांकि, सोलर एसी के लिए आपको सामान्य AC के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. इस तरह का एक बेहतरीन प्रोडक्ट मार्केट में मौजूद हैं. सोलर एसी सूर्य की रोशनी को पावर के रूप में इस्तेमाल करता है. इसके लिए आपको अपने घर की छत पर एक सोलर पैन लगवाना होता.
नहीं देना होगा बिजली बिल
सोलर पैनल को आपके घर में लगे एसी से जोड़ा जाता है. अगर आप रात में भी एसी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको सोलर पैनल का सेट लगवाना होगा. इसमें आपको बैट्री भी मिलेगी, जिसमें पावर स्टोर होगा और आप अपने हिसाब से कभी भी एसी चला सकते हैं. इसके लिए आपको बिजली बिल भी नहीं देना होगा.
सोलर एसी भी रेगुलर एसी की तरह ही काम करते हैं, लेकिन उनके पास पावर के ज्यादा ऑप्शन होते हैं. एक कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर को आप सिर्फ बिजली से चला सकते हैं. लेकिन सोलर एसी को आप तीन तरह से यूज कर सकते हैं. इसे आप सोलर पावर, सोलर बैटरी बैंक और इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड से चला सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










