
Sofia Qureshi का MP से गहरा नाता... इस सरकारी स्कूल में हुई थी पढ़ाई, बेटी की प्रेस ब्रीफिंग के बाद चच्चा कॉलोनी में मना जश्न
AajTak
Sofia Qureshi: सोफिया का जन्म 12 दिसंबर 1975 को हुआ. उनकी प्राथमिक शिक्षा नौगांव के शासकीय जीटीसी प्राथमिक स्कूल में हुई. इसके बाद उनके पिता का स्थानांतरण बड़ौदा, रांची और फिर बड़ौदा हुआ, जिसके कारण सोफिया की शिक्षा तमाम स्थानों पर हुई.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का नौगांव और यहां की चच्चा कॉलोनी बीते रोज से खूब चर्चा में है. पाकिस्तान में हुई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक को लेकर चच्चा कॉलोनी में उत्सव का माहौल है. पूरे देश के साथ-साथ चच्चा कॉलोनी में भी भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद आतिशबाजी की गई. इसकी वजह है- भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी. क्योंकि इस कार्रवाई की जानकारी प्रेस के सामने रखने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी का संबंध नौगांव की इसी चच्चा कॉलोनी से है, जहां उनके चाचा, चाची, भाई और भाभी रहते हैं.
मंगलवार-बुधवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर जवाबी हमला किया. इस कार्रवाई की जानकारी देने के लिए बुधवार सुबह सेना ने नई दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की.
कर्नल सोफिया ने कहा, "पहलगाम के मासूम पर्यटकों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया. पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान में आतंकी ढांचे का निर्माण हो रहा था, जो पाकिस्तान और पीओके में फैला हुआ है."
ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री मौजूद थे. कर्नल सोफिया कुरैशी का संबंध नौगांव (बुंदेलखंड) से है. उनके पिता सेना में थे, जिसके कारण उनका तबादला होता रहा और सोफिया नौगांव में पली-बढ़ीं.
उन्होंने आगे कहा, "नौ आतंकी कैंपों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया गया. पाकिस्तान ने व्यवस्थित रूप से आतंकी ढांचे का निर्माण किया, जो आतंकी कैंपों और लॉन्चपैड्स के लिए पनाहगाह रहा. उत्तर में सवाई नाला और दक्षिण में बहावलपुर में स्थित प्रमुख प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया गया. लक्ष्यों का चयन विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर किया गया, ताकि आतंकियों की रीढ़ तोड़ी जा सके और नागरिकों तथा नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान न पहुंचे."
नौगांव से सोफिया का रिश्ता मल्टीनेशनल फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज में भारतीय सेना का नेतृत्व कर चुकीं सोफिया कुरैशी का जन्म नौगांव के रंगरेज मोहल्ले में हुआ. उनके पिता ताज मोहम्मद कुरैशी BSF में सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









