
Smartphone Hack: आपके फोन में भी है ये फीचर? हैकर्स कभी भी कर सकते हैं हमला, जानिए डिटेल्स
AajTak
Smartphone Hack: चेक पॉइंट ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में एक ऐसी खामी की जानकारी दी है, जिसकी मदद से हैकर्स आपका फोन हैक कर सकते हैं. यह दिक्कत उन डिवाइसेस में हो सकती है, जिसमें Unisoc प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने इसकी जानकारी दी है.
स्मार्टफोन में कई ब्रांड्स के प्रोसेसर इस्तेमाल होते हैं. Qualcomm, MediaTek के अलावा आप हाल में Unisoc का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हुआ है. जहां प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Qualcomm प्रोसेसर दिया जा रहा है. वहीं अपर मिड रेंज और दूसरे सेगमेंट में मीडियाटेक प्रोसेसर मिलता है.
चूंकि कंपनियों को एंट्री लेवल डिवाइसेस की कीमत कम रखनी है, इसलिए ब्रांड्स ने Unisoc प्रोसेसर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. यह प्रोसेसर 10 हजार रुपये से कम या आसपास के बजट में देखने को मिलता है.
हाल में आई एक रिपोर्ट की मानें तो जिन स्मार्टफोन में Unisoc प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, वह सुरक्षित नहीं है. इस चिपसेट में एक बड़ी खामी है, जिसकी वजह से फोन को हैक किया जा सकता है. लेटेस्ट रिपोर्ट Check Point रिसर्च की है, जिसकी मानें तो Unisoc 4G और 5G चिपसेट में एक बड़ा सिक्योरिटी फ्लॉ है. इसे CVE-2022-20210 नाम दिया गया है.
रिसर्चर्स का कहना है कि उन्होंने इस खामी को Non-Access Stratum (NAS) मैसेज हैंडलर को स्कैन करते हुए डिस्कवर किया है. इस वूलनेरेबिलिटी का इस्तेमाल कर हैकर्स फोन की सेल्यूलर कम्यूनिकेशन क्षमता कौ न्यूट्रल या पूरी तरह के बंद कर सकते हैं.
Check Point रिसर्च के रिवर्स इंजीनियरिंग और सिक्योरिटी रिसर्च अटॉर्नी, Salva Makkaveev ने बताया, 'एक हैकर रेडियो स्टेशन का इस्तेमाल कर वायरस भेज सकता है,जो मॉडल को रिसेट कर सकता है और यूजर्स के कम्यूनिकेशन को पूरी तरह से ब्लॉक कर सकता है.'
नई वूलनेरेबिलिटी को Unisoc T700 प्रोसेसर में पाया गया है, जो Motorola G20 में लगा है. इस चिपसेट के लिए जनवरी 2022 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच जारी किया गया है. रिसर्चर्स की मानें तो नई दिक्कत को मई में खोजा गया है और यह अभी भी Unisoc चिसपेट में मौजूद है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










