
SIR से वंदे मातरम् तक... हंगामेदार होगा शीतकालीन सत्र, सरकार ने बनाई रणनीति
AajTak
एक दिसंबर से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र में एसआईआर से लेकर वंदे मातरम् तक, हंगामे के आसार हैं. सरकार ने विपक्ष के तेवर देखते हुए आगामी सत्र के लिए अपनी रणनीति बना ली है.
संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू होने जा रहा है और इससे पहले सियासी तापमान बढ़ गया है. तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी (सपा) जैसी पार्टियां चुनाव आयोग के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर तल्ख रुख दिखा रही हैं. इन दलों ने एसआईआर का मुद्दा संसद में उठाने, तीखे विरोध की भी तैयारी कर ली है.
संसद का यह शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक ही चलेगा. इस छोटे सत्र के दौरान सरकार 10 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है. इन विधेयकों में परमाणु ऊर्जा, उच्च शिक्षा सुधार, कॉर्पोरेट कानून और प्रतिभूति बाजार से जुड़े विधेयक शामिल हैं. विपक्ष के आक्रामक रुख को देखते हुए माना जा रहा है कि ये बिल भी टकराव का केंद्र बन सकते हैं. सत्ता पक्ष ने आगामी सत्र के लिए अपनी रणनीति को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई बैठक में अंतिम रूप भी दे दिया है.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की जानकारी दी है. सरकार चाहती है कि सदन में वंदे मातरम् के 150 वर्ष और उसके संपूर्ण पाठ पर विशेष चर्चा हो. पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि 1937 में कांग्रेस ने वंदे मातरम् की कुछ पंक्तियां हटाईं, जिसने विभाजन की नींव रखी. सरकार का कहना है कि SIR चुनाव आयोग की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है, इसलिए इस पर संसद में चर्चा संभव नहीं है. मॉनसून सत्र में भी सरकार ने यही रुख अपनाया था, जब बिहार से जुड़े SIR विवाद पर विपक्ष ने भारी हंगामा किया था.
शीतकालीन सत्र के एजेंडे में ये बिल
-परमाणु ऊर्जा में संशोधन -भारतीय उच्च शिक्षा आयोग का गठन -चंडीगढ़ पर संविधान संशोधन बिल
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल SIR में कटेंगे 14 लाख नाम? जानिए कौन लोग हैं ये, अभी फॉर्म जमा करने में एक हफ्ते बाकी

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







