
SIR के फाइनल राउंड में अखिलेश ने उतारे '44 दिग्गज', क्या स्लॉग ओवर में बचा पाएंगे गेम?
AajTak
उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने 44 नेताओं को लगाया है. सपा ने इन नेताओं को अलग-अलग जिले की जिम्मेदारी सौंपी है. देखना है कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतिम दौर में सपा अपने नेताओं को उतारकर क्या सियासी दुर्ग बचा पाएगी?
क्रिकेट के खेल में सबसे रोमांचक पल स्लॉग ओवर का होता है. स्लॉग ओवर मतलब पारी का आखिरी पल, जब बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करता है, तो गेंदबाज रन रोकने और ज्यादा से ज्यादा विकेट गिराने की कवायद में रहता है. कुछ ऐसे ही उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के अंतिम दौर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने 44 दिग्गज नेताओं को निगरानी करने के लिए उतार दिया है.
उत्तर प्रदेश समेत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है. इन राज्यों में एसआईआर में फार्म भरने की अंतिम तारीख चार दिसंबर है. एसआईआर प्रक्रिया में अब सिर्फ 6 दिन ही बचे हैं. ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपना एसआईआर फार्म भरकर बीएलओ को सौंप दिया है.
अखिलेश यादव ने अपना एसआईआर फार्म जमा करने के दूसरे दिन शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. सपा के नेता अपने-अपने जिलों में एसआईआर प्रक्रिया पर सिर्फ निगरानी ही नहीं रखेंगे बल्कि मतदाओं के नाम भी जुड़वाने का भी काम करेंगे. इस तरह एसआईआर प्रक्रिया का आखिरी पड़ाव में सपा के ये नेता कितना काम कर पाएंगे?
एसआईआर के मैदान में सपा 44 दिग्गज सपा की ओर से 44 राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हर जिले में एसआईआर की निगरानी करने और समर्थक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई है. कई नेताओं को दो-दो जिलों का प्रभार दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव को आजमगढ़, शिवपाल यादव को इटावा और बदायूं, विशम्भर प्रसाद निषाद को बांदा और फतेहपुर, अवधेश प्रसाद को अयोध्या, इन्द्रजीत सरोज को प्रयागराज और कौशांबी की जिम्मेदारी दी गई है.
राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को आगरा और हाथरस, सांसद लालजी वर्मा को अंबेडकरनगर, राम अचल राजभर को वाराणसी, हरेन्द्र मलिक को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर और नीरज पाल को बागपत में एसआईआर के लिए प्रभारी बनाया गया है. राष्ट्रीय सचिवों में कमाल अख्तर को मुरादाबाद और संभल, डॉ. मधु गुप्ता को लखनऊ जिला, ओमप्रकाश सिंह को गाजीपुर, राजीव राय को मऊ और बलिया और अभिषेक मिश्रा को लखनऊ महानगर का प्रभारी बनाया गया है.
सपा नेता भी बनाएगें गहन रिपोर्ट सपा प्रमुख ने अपने जिन दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उन सभी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में तत्काल विधानसभावार भ्रमण करते हुए बीएलए की सूची और बूथ प्रभारियों की सूची की समीक्षा करें. साथ ही कहा गया है कि इस बात पर भी विशेष फोकस करें कि एसआईआर के लिए बूथवार कितने प्रपत्र बंट गए हैं, कितने जमा हुए और कितने अपलोड हो गए. साथ ही समीक्षा के बाद रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को भी उपलब्ध कराए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










