
SIP Power: हर महीने 30000 रुपये जमा कर पाएं 5 करोड़... चौंकिए मत, ये फॉर्मूला बनाएगा करोड़पति!
AajTak
SIP एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्रोसेस हैं और लंबी अवधि में इसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. ऐसे में अनुशासित निवेश, इन्वेस्टमेंट में सालाना बढ़ोतरी और कंपाउंडिंग के जरिए आप करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं.
हर कोई अपनी कमाई का एक हिस्सा रिटायरमेंट (Retirement) के बाद के लिए बचाता है, ताकि उम्र के उस पड़ाव पर किसी भी तरह की वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े और न ही किसी दूसरे पर गुजर-बसर के लिए आश्रित रहना पड़े. आपकी ये बचत (Savings) आपको करोड़पति भी बना सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है सही जगह पर निवेश और अपने शानदार रिटर्न के चलते सिस्टामैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP इस मामले में खासी लोकप्रिय हो रही है. इसमें हर महीने 30,000 रुपये का निवेश कर आप 5 करोड़ रुपये का फंड इकठ्ठा कर सकते हैं.
19 साल तक निवेश और 5 करोड़ का फंड सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्रोसेस है और इसमें सबसे खास बात ये है कि निवेश (Investment) पर जोरदार रिटर्न के साथ ही लंबी अवधि तक इसे बनाए रखने पर कंपाउंडिंग का भी लाभ मिलता है और एक मोटा फंड इकठ्ठा हो जाता है. एसआईपी में अगर आप हर महीने 30,000 रुपये जमा करते हैं और इस निवेश को आप 19 साल तक जारी रखते हैं, तो फिर कंपाउंडिंग के साथ आप 5 करोड़ रुपये का फंड जमा कर करोड़पतियों (Crorepati) की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
शेयर बाजार (Stock Market) या म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) में निवेश करने से पहले ये समझ लेना जरूरी है, कि ये मार्केट जोखिमों के अधीन हैं और रिटर्न में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है यानी आपका वास्तविक रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है. हालांकि, SIP के इतिहास पर नजर डालें, तो इसने निवेशकों को 10-15 फीसदी तक का या इससे ज्यादा का ही रिटर्न दिया है. यही नहीं कई एसआईपी का रिटर्न तो लॉन्ग टर्म में 18-20 फीसदी तक रहा है.
निवेश की रकम में सालाना करें 10% की बढ़ोतरी अब बात करें उस फॉर्मूले का जो आपको 5 करोड़ रुपये का मालिक बना सकता है, तो बिजनेस टुडे पर छपी फंड्स इंडिया रिसर्च (Fund's India Reaserch) की रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप प्रतिमाह 30,000 रुपये की बचत करके इसे SIP में निवेश करते हैं और हर साल इसमें 10 फीसदी का इजाफा करते हैं, तो फिर 12 फीसदी की दर से भी रिटर्न मिलने पर आप 19 साल में 5 करोड़ रुपये इकठ्ठा कर सकते हैं. खास बात ये है कि इस बड़े फंड का पहला 50 लाख रुपये आप 7 सालों के इन्वेस्टमेंट के दौरान पा लेंगे.
महज 10 साल में जमा कर लेंगे 1 करोड़ इसी रेशियो से आगे आपका फंड जुड़ता जाएगा, हालांकि इसमें समय लगातार घटता जाएगा. इस फॉर्मूले से एसआईपी इन्वेस्टमेंट जारी रखते हैं, तो दूसरे 50 लाख रुपये आपके फंड में जमा होने में महज 3 साल का समय लगेगा और तीसरे 50 लाख के लिए महज 2 साल का समय. मतलब साफ है कि 30,000 रुपये के महीना का निवेश और 10 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 12 फीसदी की दर से मिलने वाले रिटर्न के जरिए आप 10 साल में 1 करोड़ रुपये जमा कर लेंगे. 19वें वर्ष तक आते-आते आपका जमा कंपाउंडिंग के साथ 5 करोड़ रुपये हो जाएगा.
लक्ष्य तक पहुंचने में 3 चीजें मददगार SIP में 19 साल में 5 करोड़ का फंड जुटाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्य रूप से तीन चीजें मददगार हैं. अनुशासित और नियमित निवेश, बढ़ता योगदान और कंपाउंडिंग की पावर. यानी अपने लक्ष्य को पाने के लिए अनुशासित निवेश में एसआईपी पर टिके रहना, कंपाउंडिंग की शक्ति आपके निवेश और रिटर्न की रकम को समय के साथ कई गुना बढ़ाने में योगदान करती है. वहीं अपनी इन्वेस्ट की गई रकम को थोड़ा-थोड़ा बढ़ाकर आप जल्द इस टारगेट को पा सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










