
Sidhu Moose Wala: जानिए कौन है 'केकड़ा', जिसने सेल्फी लेने के बहाने की मूसेवाला की रेकी और फिर हो गई हत्या
AajTak
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में रेकी करने वाले केकड़ा के तार सचिन बिश्नोई से जुड़े बताए जा रहे हैं. जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है. सूत्रों के अनुसार केकड़ा खुद गैंगस्टर न होकर सचिन बिश्नोई का दोस्त है.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने संदीप उर्फ केकड़ा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक इसी ने मूसेवाला की रेकी कर शूटरों को उसकी पूरी जानकारी दी थी, जिसके बाद 29 मई को गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई थी.
शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि वो मूसेवाला से उसका फैन बनकर मिला था और सेल्फी भी ली थी. ऐसे में अब सब यही जानना चाहते हैं कि आखिर ये केकड़ा है कौन?
सूत्रों के अनुसार केकड़ा के तार सचिन बिश्नोई से जुड़े हुए हैं जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है. सूत्रों के अनुसार केकड़ा खुद गैंगस्टर न होकर सचिन बिश्नोई का दोस्त है.
इसी दोस्ती के नाम पर सचिन ने केकड़ा का रेकी के लिए इस्तेमाल किया था. पुलिस ने केकड़ा को सिरसा के कालांवाली क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया है.
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि उसने सिर्फ रेकी ही नहीं की थी बल्कि शूटर्स को गाड़ी मुहैया करवाने का काम भी उसी ने किया था. पूछताछ में सामने आया है कि केकड़ा ने सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी भी ली थी. वो एक फैन बन सिंगर के पास गया था और करीब 45 मिनट तक उनके घर के बाहर रहा.
एक तरह से मूसेवाला की हत्या की पहले ही सारी तैयारी कर ली गई थी. ये केकड़ा ही वो खबरी था जिसने शूटर्स को मूसेवाला की हर हरकत की तुरंत जानकारी दी. पूछताछ के दौरान पता चला कि केकड़ा सबसे पहले एक फैन बनकर मूसेवाला से मिला था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










