
Shukraditya Rajyog: फरवरी में बनेंगे शुक्रादित्य समेत 3 खास राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
AajTak
Shukraditya Rajyog:राजयोग केवल धन लाभ तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये व्यक्ति को समाज में ऊंचा स्थान, नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व भी देते हैं. जिन लोगों की कुंडली में मजबूत राजयोग होते हैं, वे अक्सर कठिन परिस्थितियों से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल करते हैं.
Rajyog 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार फरवरी 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे, जिसके फलस्वरूप लक्ष्मी नारायण राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, आदित्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे प्रभावशाली ग्रहों के एक साथ आने से बनने वाले ये चार राजयोग न सिर्फ व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे, बल्कि देश-दुनिया पर भी इनका असर देखने को मिल सकता है.
चार-चार राजयोगों का एक साथ बनना बेहद दुर्लभ माना जाता है. ऐसे में कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम की शुरुआत होगी, जहां करियर, धन, मान-सम्मान और सुख-सुविधाओं में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. खासतौर पर कन्या, मेष और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय जीवन की दिशा बदलने वाला साबित हो सकता है.
कन्या राशि – संघर्ष के बाद सफलता का समय
कन्या राशि के जातकों के लिए ये चारों राजयोग छठे भाव में बन रहे हैं. यह भाव शत्रु, रोग, प्रतियोगिता और मेहनत से जुड़ा होता है.राजयोग के प्रभाव से आपके विरोधी कमजोर पड़ेंगे. लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाही पोस्टिंग मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं.आर्थिक रूप से भी स्थिति मजबूत होगी. पुराना कर्ज चुकाने में आसानी होगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मेष राशि – इनकम और करियर में बंपर ग्रोथ
मेष राशि वालों के लिए ये चारों राजयोग इनकम भाव (11वां भाव) में बन रहे हैं, जो कि अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दौरान आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. बिज़नेस करने वालों को बड़े प्रोजेक्ट, नए क्लाइंट और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं.नौकरीपेशा जातकों को सैलरी हाइक, बोनस या नई जॉब ऑफर मिल सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा. निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










